back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi-NCR में प्रदूषण का स्‍तर 450 के पार, ठंड के बीच कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली की हवा दिन ब दिन जहरीली होती जा रही है। वायु प्रदूषण में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को प्रदूषण का स्तर बढ़कर 450 के पार पहुंच गया। वहीं, सुबह कई इलाकों में हल्‍की बारिश हुई है ।

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्‍क । देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग लम्बे समय से जहरीली हवा में सांस लेने को विवश हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद दिल्ली वायु प्रदूषण में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़कर 450 के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा बवाना का AQI स्तर 475 दर्ज किया गया, जोकि बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। तो वहीं सुबह बूंदाबांदी हुई इससे थोड़ा रहत तो मिला लेकिन इस कारण ठंड ज्यादा बढ़ गई है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी की पाई गई है। यहां 24 घंटे का औसत AQI 450 दर्ज किया गया है। रविवार को वायु प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंचा था। जबकि शनिवार को वायु AQI 370 दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शून्य से 50 के बीच का AQI अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक’, 101 से 200 तक मध्यम’, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब तथा 401 से 500 तक का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है। 

मौसम विभाग के अनुसार,सोमवार सुबह राजधानी में कोहरा छाया रहा और वायु का स्तर 68 प्रतिशत से 97 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान में गिरावट के कारण मौजूदा परिस्थितियों में तुरंत सुधार की बहुत कम संभावना है। विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान भी लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, सीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि हल्की या बहुत हल्की वर्षा होने से एयर इंडेक्स में थोड़ा सुधार होने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होने की स्थिति में अगले तीन दिन तक दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिलेगी और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण के लगातार खराब स्तर को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) 4 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इन प्रतिबंधों में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले प्रदूषणकारी ट्रकों के राजधानी में प्रवेश पर रोक लगी हुई है और 10वीं और 12वीं कक्षाओं को छोड़कर सभी स्कूली कक्षाओं को भौतिक और ऑनलाइन संचालित करना अनिवार्य किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में केवल आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश को सीमित कर दिया गया है, जबकि केवल एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-VI डीजल ट्रकों को ही अनुमति दी गई है। राजमार्गों और बिजली पारेषण लाइनों जैसी रैखिक सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए निर्माण गतिविधियाँ रोक दी गई हैं।

इस सप्ताह में बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्‍ताह बारिश की संभावना है। 26 दिसंबर की रात एक और पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होगा। जिससे गुरुवार देर रात राजधानी के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है । आज सोमवार सुबह कुछ जगह हल्का और कुछ इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा रहा। सुबह में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। वहीं अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं मंगलवार से न्यूनतम तापमान भी एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर हल्‍का कोहरा छाया रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...