back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी 24 और 25 अप्रैल को रहेंगे चार राज्यों के दौरे पर, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री सेंट्रल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 और 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 17,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

अगले दिन 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सेंट्रल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

4850 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री उसी दिन शाम को नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगे और सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में 4850 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दमन में देवका सी-फ्रंट का उद्घाटन करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵