back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेपरफ्राई के सीईओ अंबरीश मूर्ति का निधन, लेह में दिल का दौरा पड़ने से गई जान

पेपरफ्राई के को-फाउंडर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंबरीश मूर्ति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

नई दिल्ली, हि.स.। पेपरफ्राई के को-फाउंडर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंबरीश मूर्ति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 51 साल के मूर्ति लेह में थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कंपनी के सह-संस्थापक आशीष शाह ने इसकी पुष्टि की है।

लेह में दिल का दौरा पड़ने से हमनें उन्हें खो दिया

पेपरफ्राई के एक और सह-संस्थापक आशीष शाह ने ट्वीट कर कहा कि यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे दोस्त, मेंटर, भाई अंबरीश मूर्ति अब नहीं हैं। कल रात लेह में दिल का दौरा पड़ने से हमनें उन्हें खो दिया है। कृपया उनके लिए और उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करें।

पेपरफ्राई से पहले अंबरीश ईबे में थे कंट्री मैनेजर

उल्लेखनीय है कि अंबरीश मूर्ति ने साल 2011 में आशीष शाह के साथ मुंबई में फर्नीचर और होम डेकोर कंपनी पेपरफ्राई की स्थापना की थी। मूर्ति का जन्म 10 सितंबर, 1971 में हुआ था। अंबरीश मूर्ति पेपरफ्राई से पहले अंबरीश ईबे में कंट्री मैनेजर थे। वो ट्रैकिंग के शौकीन थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...