back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Navy: 4 दिसंबर को नौसेना दिवस पर पश्चिमी समुद्र तट पर सिंधुदुर्ग किले में होगा ‘ऑपरेशनल डेमो’

New Delhi: भारतीय नौसेना 4 दिसंबर को भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर सिंधुदुर्ग किले में जहाजों और विमानों के जरिये ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ करके अपनी परिचालन कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी।

नई दिल्ली, हि.स.। भारतीय नौसेना 4 दिसंबर को भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर सिंधुदुर्ग किले में जहाजों और विमानों के जरिये ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ करके अपनी परिचालन कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन का उद्देश्य औपनिवेशिक प्रथाओं को खत्म करने के प्रतीक में भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास का जश्न मनाना है। कार्यक्रम में मिग 29 के और 40 एलसीए नौसेना विमानों के साथ 20 युद्धपोतों की भागीदारी होगी। साथ ही भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो युद्धक समुद्र तट टोही और हमले का प्रदर्शन करेंगे।

4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है

भारतीय नौसेना 1971 के युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर नौसेना के दुस्साहसिक हमले ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की याद में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है। इसी दिन नौसेना विपरीत परिस्थितियों में कर्मियों की वीरता, साहस और उनके संकल्प का जश्न मनाने के लिए सिंधुदुर्ग किले में ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ करने जा रही है।

इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक जहाजों और विमानों को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से आम जनता और ऑनलाइन दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। यह किला 1660 में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने बनवाया था।

नौसेना के समुद्री कमांडो युद्धक समुद्र तट टोही और हमले का करेंगे प्रदर्शन

कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में लड़ाकू विमान मिग 29 के और 40 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) के साथ 20 युद्धपोतों की भागीदारी होगी। साथ ही भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो युद्धक समुद्र तट टोही और हमले का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा अन्य प्रमुख आकर्षणों में नौसेना बैंड का प्रदर्शन, ड्रिल और एससीसी कैडेटों का हॉर्न पाइप नृत्य शामिल हैं।

यह आयोजन सिंधुदुर्ग किले में लेजर शो के बाद लंगरगाह पर जहाजों की रोशनी के साथ समाप्त होगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के अलावा इस कार्यक्रम को केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सैन्य अधिकारी और स्थानीय लोग तारकरली समुद्र तट से देखेंगे।

भारतीय नौसेना एक मेगा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है

उन्होंने बताया कि नौसेना दिवस समारोह का उद्देश्य नागरिकों के बीच समुद्री चेतना को नवीनीकृत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करना है। यह पहली बार है कि जब भारतीय नौसेना एक मेगा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जो किसी भी प्रमुख नौसेना स्टेशन पर नहीं हो रहा है।

सिंधुदुर्ग किले का स्थान मुंबई से 550 किमी और गोवा में नौसेना स्टेशन से लगभग 135 किमी दूर है। इन आयोजनों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ नौसेना ने हरसंभव प्रयास किए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

आतंकियों के निशाने पर था अयोध्या और वाराणसी, स्लीपर मॉड्यूल से प्‍लान फेल, बड़ा हादसा टला

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। हर राज्‍य और शहरों के चौक...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵