back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nuh Violence: खड़गे ने की शांति की अपील, कहा- आपस में लड़वा कर बनाया जा रहा संविधान का मजाक

Nuh Violence: खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कर कहा कि इक्कीसवीं सदी के भारत में धर्म के नाम पर फैलाई जा रही हिंसा हमारी सर्वधर्म समभाव-सभ्यता की नींव पर कुठाराघात है।

नई दिल्ली, हि.स.। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों से शांति की अपील की है। खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कर कहा कि इक्कीसवीं सदी के भारत में धर्म के नाम पर फैलाई जा रही हिंसा हमारी सर्वधर्म समभाव-सभ्यता की नींव पर कुठाराघात है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में जो चल रहा है या फिर जो आरपीएफ कांस्टेबल ने किया वो भारत माता के सीने पर गहरे ज़ख़्म देने जैसा है। आए दिन, हम जो समाज के ताने-बाने में बिखराव की प्रवृत्ति देख रहे हैं वो सत्ता के लोभ में समाज में नफ़रत फैलाने का परिणाम है।

संविधान का बन रहा मजाक

खड़गे ने कहा कि जनता में द्वेष का विष घोलना और उन्हें आपस में लड़वाना हमारे संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है। ऐसी घटनाएं लचर होती कानून व्यवस्था और हमारी कमजोर होती संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमने आज एकजुट होकर इन विभाजनकारी तत्वों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो इसके दुष्परिणाम आने वाली पीढ़ियों को सहने पड़ेंगे। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी से शांति बनाए रखने की अपील करती है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग करती है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हो गया था। जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵