back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सरकार की नई पहल: अब कहीं भी कूड़ा या धूल दिखे, सीधे MCD 311 ऐप से करें शिकायत

दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों के लिए MCD 311 ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग सड़क गड्ढे, कूड़ा, धूल और अन्य स्वच्छता संबंधी समस्याओं की शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली के नागरिकों के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने स्वच्छता और बेहतर बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। MCD ने “MCD 311 ऐप” लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने आसपास की सफाई, धूल, प्रदूषण और सड़क संबंधी समस्याओं को सीधे एमसीडी तक रिपोर्ट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस ऐप के बारे में जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल पर साझा करते हुए इसे राजधानी को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक नई पहल बताया।


MCD 311 ऐप की प्रमुख विशेषताएँ


MCD 311 ऐप नागरिकों को गैर-आपातकालीन समस्याओं की रिपोर्ट करने का सरल और प्रत्यक्ष माध्यम प्रदान करता है। ऐप के जरिए मिली शिकायतों पर MCD की टीम 72 घंटे के भीतर कार्रवाई करती है। शिकायतों के समाधान के बाद फोटोग्राफिक प्रमाण भी ऐप पर उपलब्ध कराया जाता है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

मुख्य समस्याओं की श्रेणियाँ


गंदगी और कूड़ा: सड़क पर गंदगी, कचरा जमा होना, कूड़े का ढेर।

बुनियादी ढांचा: टूटी सड़कें, गड्ढे, पानी का जमाव (वॉटर लॉगिंग)।

स्वास्थ्य और पर्यावरण: मरे हुए जानवर, धूल और प्रदूषण।

यह ऐप नागरिकों को स्थानीय सरकार से सीधे जुड़ने और अपने इलाके को बेहतर बनाने का अवसर भी प्रदान करता है।

MCD 311 ऐप का उपयोग कैसे करें


अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store खोलें।

सर्च बॉक्स में “MCD 311” टाइप करके ऐप डाउनलोड करें।

डाउनलोड करने के बाद अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण (Register) करें और एक पिन सेट करें।

सेट किए गए पिन का उपयोग करके ऐप में लॉगिन करें।

अपनी समस्या का फोटो खींचें और संबंधित कैटेगरी में अपलोड करें।

संक्षिप्त विवरण लिखकर शिकायत सबमिट करें।

इस तरह आपकी शिकायत सीधे दिल्ली नगर निगम की टीम तक पहुंचेगी और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस ऐप का प्रचार करते हुए कहा कि यह दिल्ली को स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपने आस-पास के इलाके को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...