back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSC 2023 Result: कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव? जिन्होंने कड़ी मेहनत कर 485वीं रैंक से पहुंचे AIR-1 तक

लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव का पहला स्थान आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। UPSC के लिए लोग सालों तैयारी में बिता देते हैं। खुद को कमरे में बंद कर किताबों के ज्ञान के सागर में डूब जाते है। लेकिन इतने कड़े परिश्रम का फल कुछ ही लोगों को मिल पाता है।

कड़ी मेहनत का मिला फल

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव का पहला स्थान आया है। यह उन 1,016 लोगों में से है जिनके परिश्रम का फल उन्हें मिला है। आदित्य श्रीवास्तव ने परीक्षा में टॉप करके पहली रैंक के साथ वो देश की सबसे कठिन परीक्षा के टॉपर बन गए हैं।

कौन है आदित्य श्रीवास्तव

सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन IIT कानपुर से पूरी की है। साथ ही लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है।

गुरुजनों ने कराई नैया पार

अदित्य बताते हैं कि उन्होंने अक्टूबर 2017 से तैयारी शुरू की थी, जिसके बाद 2021 की परीक्षा में 485 रैंक आई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पढ़ाई में लगे रहे। 2022 में उनकी 236वीं रैंक आई। गुरुजनों और सीनियर के मार्गदर्शन से आज वह ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

बैंकिंग क्षेत्र में काम कर चुके है आदित्य

बता दें कि आदित्य ने अपनी शुरुआती शिक्षा सीएमएस, लखनऊ से पूरी की। फिर 2019 में IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। उसके बाद वह बेंगलुरु में एक अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक, गोल्डमैन सैक्स में नौकरी करने लगे। उन्होंने वहां 15 महीने ही काम किया। उन्होंने यूपीएससी सीएसई की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से लखनऊ तक ठगी का नेटवर्क! लखनऊ में डिप्टी CM के आवास से ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ठगने वाला एक शातिर आखिरकार पुलिस के जाल में फँस ही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...