back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

How Prime Ministers Decide किताब में क्या है खास? CM केजरीवाल ने तिहाड़ में पढ़ने की जताई इच्छा

Arvind Kejriwal Judicial Custody: कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रहीं है। इस मामले में गिरफ्तार चल चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है।

केजरीवाल ने जेल में पढ़ने के लिए मांगी 3 किताब

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जेल जाने से पहले अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर कर रामायण, महाभारत, गीता जैसी धार्मिक किताबों के साथ पत्रकार नीरजा चौधरी की लिखित हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड किताब पढ़ने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी। रामायण, महाभारत और गीता जैसी धार्मिक किताबों के विषय में ते हम आप पहले से ही जानते हैं। हम यहां अपको हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड किताब के विषय में बताने जा रहें है। आखिर इस किताब में ऐसा क्या है? जिसकी मांग सीएम केजरीवाल ने की है। इस किताब को पत्रकार नीरजा चौधरी ने लिखा है जिसमें प्रधानमंत्री कैसे निर्णय लेते हैं के बारे में लिखा गया है।

इस किताब में क्या है खास?

केजरीवाल ने जेल में हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड किताब रखने की मांग की है। इस किताब को पत्रकार नीरजा चौधरी ने लिखा है जिसमें प्रधानमंत्री कैसे निर्णय लेते हैं के बारे में बताया गया है। इस किताब की लेखक पत्रकार नीरजा चौधरी ने इसमें भारत के छह प्रधानमंत्रियों के बड़े फैसले लेने के दौरन उनकी स्थिति और मनःस्थिति पर पड़ रहें प्रभाव के विषय में बात की है। इस किताब में लेखिका नीरजा चौधरी ने भारत के प्रधानमंत्रियों के फैसलों पर पर बहुत ही बारीकी से बात कि है। इसमें उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्रियों ने कैसे अपने फैसलों से देश के इतिहास की दिशा बदल दी थी।

लेखिका ने 1980 और 2014 के बीच छह प्रधानमंत्रियों के प्रमुख निर्णयों को किया शामिल

किताब में नीरजा चौधरी ने समाचार सुर्खियों से परे जाकर बात की है। यह बताती है कि आखिर स्वतंत्र भारत में कैसे कुछ सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय लिए गए थे। लेखिका ने 1980 और 2014 के बीच छह प्रधानमंत्रियों द्वारा लिए गए छह प्रमुख निर्णयों के बारे में बताया है। वहीं इस किताब में लेखिका ने ऐतिहासिक महत्व के छह निर्णयों के चश्मे से देश के प्रधानमंत्रियों की कार्यशैली का विश्लेषण किया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...