back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: दिल्‍ली-NCR में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, यहां हुआ जलभराव, जानें मौसम का हर अपडेट

Weather Update Today: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बीती रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने अभी और दो से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दिल्ली समेत पूरे देशभर में भारी बारिश का कहर जारी है। देश के कई हिस्सो में बारिश ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बीती रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। दिल्ली में राजघाट, रिंग रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी और दो से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार (29 जुलाई) को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज कहां-कहां भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में शनिवार को अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक में तूफानी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली के इन इलाकों बारिश के कारण समस्या

दिल्ली के सिविल लाइंस, लक्ष्मीनगर, लाजपतनगर और अन्य कई क्षेत्रों में मध्य से तेज बारिश के चलते लोगों को सड़कों पर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। गाजियाबाद-नोएडा के यमुना और हिंडन नदी किनारे वाले इलाकों में बाढ़ का पानी कम होने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी, लेकिन बारिश से उनकी मुश्किलें फिर बढ़ गईं है।

महाराष्ट्र में आफत बनी बारिश

बारिश के कारण अबतक महाराष्ट्र राज्य की स्थिति सबसे ज्यदा खराब देखी गई है। राज्य आपदा की स्थिति एक रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से 28 जुलाई तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 101 लोगों की मौत हुई है और 126 लोग घायल हुए हैं जबकि 13 लोग लापता हैं। शुक्रवार को भी मुंबई और रायगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। मुंबई में मोडक समेत लगभग सभी झीलें लबालब हो गई हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मलबा गिरने से एक तरफ से पांच घंटे यातायात बंद रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵