back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना को लेकर किया बड़ा खुलासा

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत की।

नई दिल्ली, हिंदुस्थान समाचार । कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत की। इसी बीच विकी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया है।

विक्की ने कहा, “सबसे मजेदार बात तब होती है जब कैटरीना हर हफ्ते स्टाफ मीटिंग करती हैं। वह पूरे स्टाफ को एक साथ बुलाती हैं और घर के बजट से लेकर हर चीज पर चर्चा करती हैं। पैसा कैसे और कहां खर्च किया जाता है, इस पर नज़र रखती है। जब यह चर्चा होती है तो मुझे बहुत मजा आता है। मैं पॉपकॉर्न खाते हुए इस मुलाकात का आनंद लेता हूं।”

पिछले कुछ दिनों से कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की चर्चा चल रही थी। हालांकि, विक्की कौशल की टीम ने इन चर्चाओं पर चुप्पी साधते हुए सफाई दी कि “ये सभी चर्चाएं सिर्फ अफवाहें हैं। कहा गया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें झूठी हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।”

कटरीना और विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। कटरीना कैफ जल्द ही ‘टाइगर-3’ में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ सलमान खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ‘वह फोन भूत’,“मेरी क्रिसमस’ में भी नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ पहली बार आईं नजर, चेहरे पर दिखा अलग ही निखार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बनने के तीन महीने बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं और उनकी एक...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...