back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Crime: ठगी के लिए शातिर ठग ने खरीदे 45 हजार सिम, लोगों को लगाया करोड़ो का चूना, यहां जानें पूरा मामला

Delhi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। ठगी करने वाले आरोपी ने 45000 सिम ख़रीदे और 80 लाख का चूना लगाया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के रहने वाले एक ठग ने ठगी का अनोखा तरीका निकाला। उसने ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने से पहले तो 45000 सिम ख़रीदे। फिर एक युवक को 80 लाख का चूना लगाया। देहरादून की एसटीएफ साइबर क्राइम ठगी का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए मशीन टू मशीन मशीन का इस्तेमाल करता था। आरोपी का एक बड़ा गिरोह है। जो देहरादून से अन्य राज्यों में ठगी करता था। आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

ऐसे करता था ठगी

एसटीएफ अधिकारी आयुष अग्रवाल के मुताबिक देहरादून के एक निवासी ने शिकायत की थी। कि एक व्यक्ति को ट्रेडिंग से जुड़े एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था जहां ट्रेडिंग की जानकारी दी जाती थी। व्हाट्सएप ग्रुप को संचालित करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंदिरा सिक्योरिटीज कंपनी का अधिकारी बताया था। जहां उसने पीड़ित व्यक्ति को एक अकाउंट खुलवाकर ट्रेडिंग करवाई। इसके बाद एक अन्य ग्रुप इंदिरा कस्टमर केयर ए 303 से जोड़कर एक ऐप डाउनलोड कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवक से 80 लख रुपए का निवेश करवाया गया। जब निवेश का फायदा नहीं दिख तो वापस पैसे नहीं निकलना दिए। 80 लाख का चूना लगाने के बाद आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया।

ऐसे हत्थे आया आरोपी

शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ हरकत में आई और उसने एक जांच टीम बनाई। आरोपी जिन नंबरों से व्हाट्सएप्प कॉलिंग करता था। वह जीनो टेक्नोलॉजी के नाम पर मुदस्सिर मिर्जा निवासी तुर्कमान गेट दिल्ली के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके बाद एसटीएफ ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 3000 से अधिक m2m सिम बरामद हुए। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने 45000 हजार सिम ख़रीदे थे। वह ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों को पहले भी थक चुका है और उसके एजेंट पूरे देश भर में फैले हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...