back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपीएससी एनडीए 2023 : पीडब्ल्यू के पहले एनडीए बैच ने कीर्तिमान बनाया, अनुराग सांगवान ने हासिल की पहली रैंक

भारत के प्रमुख एडटेक प्लेटफॉर्म, फिजिक्सवाला ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (II), 2022 में जबर्दस्त सफलता हासिल की है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के प्रमुख एडटेक प्लेटफॉर्म, फिजिक्सवाला ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (II), 2022 में जबर्दस्त सफलता हासिल की है। पीडब्ल्यू के छात्र अनुराग सांगवान, जोकि नौवीं कक्षा से ही पीडब्लू से पढ़ाई कर रहे हैं, ने शीर्ष रैंक हासिल की है। इसके अलावा पीडब्ल्यू के छह दूसरे छात्रों को परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 छात्रों की लिस्ट में अपना नाम जोड़ने में सफलता मिली है। पीडब्ल्यू के शौर्य और शक्ति बैच के 57 प्रतिभाशाली छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 300 उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।

पी डब्ल्यू छात्राओं ने सफलतापूर्वक रैंक हासिल किए

पी डब्ल्यू छात्राओं ने सफलतापूर्वक 6 अच्छे रैंक अर्जित किए हैं, जिनमें शामिल हैं वंशिका चौधरी ( 47वीं रैंक), ऋतुजा यादव (53वीं रैंक), पायल सिंह (271वीं रैंक), ज्योत्स ना यादव (391वीं रैंक), पूनम ढाका (436वीं रैंक) और अंजू लक्ष्मी (208वीं रैंक)। यही नहीं वंशिका चौधरी और ऋतुजा यादव ने सातवा और आठवा स्थान हासिल किया महिला मेरिट लिस्ट ऑफ़ एनडीए में। परीक्षा में पीडब्ल्यू के अव्वल स्कोर पाने वाले छात्रों में अनुराग सांगवान (रैंक 1), अंकित अभिनव (रैंक 7), अमन सिंह (रैंक 78), आर्यन शर्मा (रैंक 83), साहिल झा (रैंक 96) और अश्विनी कुमार (रैंक 100) शामिल हैं।

538 उम्मीदवारों ने दी थी परफॉर्मेंस

परीक्षा देने वाले 538 उम्मीदवारों में पीडब्ल्यू के स्टूडेंट्स ने जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की झलक देती है। परिणामों की फाइनल लिस्ट 4 सितंबर 2022 को हुई लिखित परीक्षा और इसके बाद रक्षा मंत्रालय के सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्काबरों के आधार पर बनाई गई है।

किफायती कोचिंग उपलब्ध

पढ़ाई को लेकर पीडब्ल्यू का नजरिया अपने छात्रों को उच्च मानकों पर खरी उतरने वाली किफायती कोचिंग देने का है, जहां तक सब छात्रों की पहुंच हो। एनडीए की तैयारी कर रहे शौर्य और शक्ति बैच के इंटरव्यू को पीडब्ल्यू के इस नजरिये से काफी लाभ हासिल हुआ। पीडब्ल्यू के फैकल्टी के सदस्य स्टूडेंट्स के मन में उठे किसी भी विषय से संबंधित सवाल का तुरंत उत्तर देने के लिए उपलब्ध रहते हैं। वे क्लासरूम में लेक्चर्स देने के साथ छात्रों के लिए टेस्ट प्लान करते हैं। छात्रों को विडियो सोल्यूशन के साथ डेली प्रैक्टिस टेस्ट कराए जाते हैं। इस तरह स्टूडेंट्स को एनडीए की तैयारी कराने में पूरी मदद की जाती है।

अनुराग सांगवान ने विचार और अनुभवों को साझा किया

हरियाणा के चंदेनी गांव के 17 वर्षीय टॉपर अनुराग सांगवान ने अलख सर के साथ इंटरव्यू में अपने विचार और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का सरकारी नौकरियों की ओर काफी झुकाव है। उनके पिता उनके संयुक्त परिवार में अकेले कमाने वाले हैं। अनुराग ने परीक्षा में अपनी सफलता का श्रेय पीडब्ल्यू के स्टडी मटीरियल और टेस्ट सीरीज को दिया। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को पूरी लगन, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ इस परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी।

संस्थापक अलख पांडेय ने भी जताई खुशी

पीडब्ल्यू के सीईओ और संस्थापक अलख पांडेय ने कहा, “पीडब्ल्यू में हम उल्लेखनीय नतीजे हासिल कर बेहद खुश हैं। हम पीडब्ल्यू के छात्रों की कड़ी मेहनत और सफलता से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने इस परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल की है। डिफेंसवाला की टींम की सफलता पीडब्ल्यू के स्टूडेंट्स और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है। पीडब्ल्यू का नजरिया शिक्षा को सभी छात्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का रहा है। और यह परिणाम हमारी सफलता की झलक दिखाते हैं। हम यह आशा करते हैं कि भविष्य में हमें इसी तरह के नतीजे मिलेंगे और हम सभी टेस्ट की तैयारी कराने के लिए छात्रों की मदद करते रहेंगे और उनकी विषय पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए बेहतरीन एजुकेशनल कंटेंट उन्हें प्रदान करते रहेंगे।“

Advertisementspot_img

Also Read:

एक परीक्षा, 7 साल की लड़ाई! NEET पेपर छूटने पर रेलवे दोषी, कोर्ट ने ठोका ₹9 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद की उपभोक्ता अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसले में सिस्टम की लापरवाही को कठघरे में खड़ा कर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...