back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UGC News: अब चार साल की बैचलर डिग्री वालों के लिए खुशखबरी, NET और PhD के लिए आवेदन प्रक्रिया में हुआ बदलाव

अब चार साल की बैचलर डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स पीएचडी में एडमिशन ले सकते हैं। इसके साथ ही वे नेट परीक्षा देने के लिए भी पात्र माने जाएंगे। जानिए क्या है यूजीसी का ये नया नियम।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूजीसी ने नया नियम निकाला है जो चार साल की बैचलर डिग्री लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। अब उन्हें पीएचडी और नेट परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए, मास्टर्स करने की जरूरत नहीं। वे मास्टर्स किए बिना ही पीएचडी के लिए फॉर्म भर सकते हैं। नए नियम के तहत चार साल की बैचलर डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स अब सीधा पीएचडी या नेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन मिनिमम मार्क्स होना जरूरी है। इस बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 16 जून के दिन किया जाएगा।

कितने चाहिए होंगे मार्क्स

इस बारे में बात करते हुए यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा कि चार साल की बैचलर डिग्री वाले स्टूडेंट्स अब सीधा नेट या पीएचडी के लिए फॉर्म भर सकते हैं। केवल शर्त ये है कि उनके बैचलर्स में कम से कम 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

पहले कितने मार्क्स चाहिए होते थे

इसके पहले पीएचडी या नेट परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी होता था कि कैंडिडेट्स के पास कम से कम 55 परसेंट मार्क्स के साथ मास्टर्स डिग्री हो।

क्या कहना है यूजीसी अध्यक्ष का

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि जिन कैंडिडेट्स के पास चार साल की अंडरग्रेजुएट डिग्री है वे, डायरेक्टली पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं और नेट परीक्षा में भी बैठ सकते हैं। साथ ही इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कैंडिडेट ने किस डिस्पिलन से बैचलर्स की डिग्री ली है। बस इतना जरूरी है कि चार साल के बैचलर प्रोग्राम या 8 सेमेस्टर की परीक्षा में कैंडिडेट के कम से कम 75 परसेंट मार्क्स होने चाहिए।

इनको मिलेगी छूट

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को पांच परसेंट की छूट भी मिलेगी। ये छूट एससी, एसटी, ओबीसी, डिफरेंटली ऐबल्ड, इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन जैसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को मिलेगी. यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, इसलिए इच्छुक कैंडिडेट्स चाहें तो अप्लाई कर सकते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एडमिट कार्ड विवाद: एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल और मंत्री आशीष सूद की मिलीभगत? AAP के आशीष सूद पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर बच्चों के एडमिट कार्ड लेकर देर रात तक शिक्षा मंत्री आशीष सूद के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...