back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनातन को डेंगू-मलेरिया बताने वाले स्टालिन का राम मंदिर पर ज्ञान, बोले-मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाने का समर्थन नहीं

सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताने वाले उदयनिधि स्टालिन ने अब अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम मस्जिद को तोड़कर उसकी जगह मंदिर बनाए जाने का समर्थन नहीं करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सनातन धर्म पर अपनी जुबान से विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के डीएमके नेता और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अब राम मंदिर पर प्रतिक्रिया दी है। उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि हम मस्जिद को तोड़कर उसकी जगह मंदिर बनाए जाने का समर्थन नहीं करते हैं। उदयनिधि ने कहा कि हमारी डीएमके किसी भी आस्था या धर्म की विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाने से सहमत नहीं हैं।

हम मस्जिद तोड़कर वहां मंदिर बनाने से सहमत नहीं

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि, “करुणानिधि ने हमेशा कहा था कि डीएमके किसी भी आस्था या धर्म की विरोधी नहीं है। मंदिर बनना कोई समस्या नहीं है, लेकिन हम मस्जिद तोड़कर वहां मंदिर बनाने से सहमत नहीं हैं। अध्यात्मवाद और राजनीति को एक साथ न मिलाएं। आपको बता दें बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माणकार्य चल रहा है और 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता शामिल हो रहें है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपक्ष के भी कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन ज्यादातर नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

उदयनिधि स्टालिन अक्सर सनातन धर्म के खिलाफ बोलते रहते हैं

आपको बता दें डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन अक्सर सनातन धर्म के खिलाफ बोलते रहते हैं। साल 2023 में उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और कोरोना वायरस से की थी। उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह है, जिसका महज विरोध नहीं किया जा सकता बल्कि इसे खत्म किया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद काफी हंगामा भी हुआ था। बीजेपी ने डीएमके पर जमकर प्रहार किया था। बीजेपी ने डीएमके पर देश की 80 प्रतिशत हिंदू आबादी के खात्मे का आरोप लगाया था।

पटना की अदालत ने दिया है पेश होने का आदेश

उदयनिधि स्टालिन की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज किए गए है। इसको लेकर पटना की एमपी/एमएलए अदालत ने इसी सोमवार को संज्ञान पत्र जारी किया है। अदालत ने उदयनिधि को 13 फरवरी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Election 2026: कांग्रेस की नाराजगी के बाद DMK अलर्ट, सीट शेयरिंग पर कमेटी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...