back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: सीज़न का सबसे ठंडा दिन, 13 डिग्री के अधितकतम तापमान पर ठिठुरा दिल्ली-NCR, अभी नहीं मिलेगी राहत

Weather Update: दिल्ली NCR में कोहरे और शीतलहर का सितम जारी है। बुधवार को भी शीतलहर के चलते बहुत ही कम लोग सड़को पर दिखाई दिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली NCR में कोहरे और शीतलहर का सितम जारी है। मंगलवार इस सीज़न का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री रहा,जो कि औसत से 6 डिग्री कम है। बुधवार को भी शीतलहर के चलते बहुत ही कम लोग सड़को पर दिखाई दिए। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरो में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जरुरत पड़ने पर ही सुबह के समय बाहर निकल रहे हैं। यहां तक कि मॉर्निंग वाकर्स भी घर में रहना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड का सितम जारी रहेगा।

जितना हो सके बच्चों और बूढ़े लोगो को शीतलहर से बचाना चाहिए

आईएमडी ने ठंड के चलते दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगो को घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को सुबह का तापमान आठ डिग्री रहने का अनुमान है और दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रहने का अनुमान है। शीतलहर का कहर बुधवार को भी जारी रहेगा। जितना हो सके बच्चों और बूढ़े लोगो को शीतलहर से बचाना चाहिए, जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का कहर अभी जारी रहेगा।

NCR में मंगलवार की सुबह कोहरे और ठंड भरी रही

भारत मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली NCR में मंगलवार की सुबह कोहरे और ठंड भरी रही। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। मंगलवार को दिल्ली NCR में कई जगह बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। वहीं अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। मंगलवार को भी ठंड बहुत थी, जिसके चलते अधिकतर लोग अपने घरो के अंदर ही रहे। शीतलहर के कहर को देखते हुए लोगो ने बुधवार को भी सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने का प्लान बनाया। जब इस तरह की शीतलहर और कोहरा होता है तो सबसे ज्यादा असर घर से बाहर काम पर और यात्रा में जाने वाले लोगो को पड़ता है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले शीतलहर से बचाव के लिए जितना हो सके गर्म से गर्म कपड़े पहने और अपनी तरफ से सारे एहतियात बरते।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵