नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 13 मई को जिस समय केजरीवाल के निजी सचिव ने उनके साथ मारपीट की थी। उस वक्त अरविंद केजरीवाल घर पर थे। वहीं दूसरी ओर, 22 मई को केजरीवाल ने कहा कि घटना वाले दिन वे घर पर मौजुद नहीं थे।
घटना वाले दिन केजरीवाल अपने आवास पर मौजुद- स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने पहली बार इस घटना के बाद न्यूज एजेंसी ANI को इंटरवियू दिया है। उन्होंने कहा कि मै किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही हूं, घटना वाले दिन केजरीवाल अपने आवास पर मौजुद थे।
स्वाति मालीवाल ने घटना वाले दिन का वाक्या बताया
उन्होंने इंटरवियू के दौरान कहा कि “मैं 13 मई को सुबह करीब 9 बजे केजरीवाल के आवास पर गई। उनके स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में बैठाया और मुझसे कहा कि केजरीवाल वहां मुझसे मिलने आएंगे। मैंने उससे कहा कि अरविंद जी मुझसे मिलने आ रहे हैं मामला क्या है, मैंने इतना कहा और उसने मुझे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के निजी सचिव ने उसने मुझे सात-आठ थप्पड़ मारे, जब मैंने उसे धक्का देने की कोशिश की, तो उसने मेरे पैर पकड़ लिए और मुझे फर्श पर गिरा दिया जैसे ही मैं फर्श पर गिरी, मेरा सिर सेंटर टेबल पर टकराया, उसने मुझे लात मारना शुरू कर दिया। मैं मदद के लिए चिल्लाई लेकिन कोई नहीं आया।”
केजरीवाल के माता-पिता का बयान दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस
स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि “यह अजीब है कि कोई भी मेरी मदद के लिए आगे नहीं आया। मैं चिल्ला रही थी।” इस सवाल पर कि क्या बिभव को उन्हें पीटने का निर्देश दिया गया है? स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह जांच का विषय है कि क्या उसने खुद ऐसा किया या उसे ऐसा करने का निर्देश दिया गया था। मैं जांच में सहयोग कर रही हूं।” सांसद ने कहा, “मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही हूं। सच तो यह है कि मुझे पीटा जा रहा था और अरविंद केजरीवाल वहां थे।” इस मामले के संबंध में दिल्ली पुलिस को केजरीवाल के माता-पिता का बयान दर्ज करना था क्योंकि हमले के समय वे भी मौजूद थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने आज केजरीवाल के माता-पिता का बयान दर्ज नहीं किया।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





