नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आज आप पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल केस की सुनवाई हो रही है। यह सुनवाई स्वाति मालीवाल केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी और उनके पीए विभव कुमार की जमानत याचिका पर चल रहीं है। यह सुनवाई तीस हजारी कोर्ट के रूम नंबर 119 में हो रही है। सुनवाई के दौरान स्वाति मालीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद हैं।
स्वाति मालीवाल की आंखों में आए आंसू
विभव के वकील ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में उनके बचाव के लिए कई दलीले पेश की है। इस दौरान कोर्ट में सुनवाई का एक वीडियो भी समने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनवाई के दौरान द्रौपदी का जिक्र आते ही स्वाति मालीवाल की आंखों में आंसू आ गए और वह रोने लगीं।
विभव कुमार ने अदालत में दागे कई सवाल
सुनवाई के दौरान विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के सामने अदालत में कई सवाल दागे। विभव कुमार ने कहा कि स्वाति मालीवाल ने जानबूझकर कर सीएम हाउस के ड्राइंग रूम को चुना। उनको पता था कि उस जगह पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। आगे विभव ने कहा कि इस जगह पर सीसीटीवी पर न होने कि वजह से उन्होंने अपनी सुविधा के अनुसार आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये एक तरह से सुनियोजित था। उनके वकील ने कहा कि मेरे मुवक्किल की छवि जानबूझकर खराब की जा रही है क्योंकि उन्हें (मालीवाल) लगता है कि केजरीवाल से मिलने नहीं देने के लिए विभव जिम्मेदार हैं।
विभव के वकीन ने आईपीसी की धारा 308 पर भी उठाया सवाल
आगे वकील ने कहा कि घटना के दिन एसएचओ ने कोई मेडिकल जांच नहीं कराई थी। इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर में आईपीसी की धारा 308 पर भी सवाल उठाया। इसके बाद स्वाति मालीवाल केस को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि सीएम आवास पर महिला को इस तरह से मारा गया कि उसके कपड़े के बटन तक टूट गए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह (स्वाति) संसद की मौजूदा सदस्य हैं, और इसके साथ वह DCW की अध्यक्ष रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री का आवास सुरक्षा के लिहाज से बहुत सेंसेटिव जगह होती है। अगर वहां कुछ हुआ तो उनकी तरफ से 100 या 112 नम्बर पर कॉल क्यों नहीं की गई। इसके साथ एक सुरक्षाकर्मी का बयान है कि उसने उन्हें ले जाकर वेटिंग रूम में बैठाया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





