back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुनीता केजरीवाल ने कही ये बात

Sunita Kejriwal: उनकी अंतरिम जमानत को लेकर सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आ गयी है,उन्होंने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अरविंद केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की खबर के बाद आम आदमी पार्टी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी अंतरिम जमानत को लेकर सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आ गयी है,उन्होंने सोशल मीडिया एक्स में इसको लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने अपने पति की अंतरिम जमानत की खबर मिलने के बाद लिखा “हनुमान जी की जय, ये लोकतंत्र की जीत है। लाखों – करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है। सभी को कोटि कोटि धन्यवाद।” सुनीता केजरीवाल ने अपने ट्वीट में इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार की अनुमति दे दी है

इस ट्वीट के बाद सुनीता केजरीवाल अपने पति और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेने तिहाड़ जेल निकल गयी हैं। बताना चाहेंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून 2024 तक अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें चुनाव खत्म होने के बाद 2 जून को सरेंडर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार की अनुमति दे दी है।

पवन खेड़ा ने जताई खुशी

इसको लेकर पूरे विपक्ष में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई और कहा- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें, कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्दी ही न्याय मिलेगा।

ममता बनर्जी ने केजरीवाल को दी बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल को बधाई दी और कहा- मुझे अरविन्द केजरीवाल को देखकर बहुत खुशी हुई @अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत मिल गई है। मौजूदा चुनाव के लिहाज से यह काफी मददगार होगा।

AAP नेता बलबीर सिंह ने केजरीवाल की जमानत को बताया बीजेपी की नाकामयाबी

भारत में तानाशाही मोदी शासन के अंत की शुरुआत। भारत का पसंदीदा बेटा, बब्बर शेर @अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। बीजेपी की सारी नापाक साजिशें नाकाम! अब जरा देखिए कि भारत का अभियान कैसे परवान चढ़ेगा। हम बहुत खुश हैं और वाहेगुरु जी के आभारी हैं!

दीपक बाबरिया का बयान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर दिल्ली और हरियाणा के (AICC) प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि “अदालत का फैसला सही है। बीजेपी ने उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश की थी। सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे भेजना बीजेपी की नीति है। उन्हें किसी न किसी तरह से चुनाव प्रचार करने से रोकें। यह उनके द्वारा शुरू की गई तानाशाही पर रोक है। बीजेपी को पूरे देश में करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...