back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Covishield के बाद सामने आए Covaxin के साइड इफेक्ट, कई लोगों में दिखी स्किन की परेशानी

कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन को लेकर हुआ शोध। शोध में कई 1024 लोगों ने भाग लिया। देखने को मिले एईएसआई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्प्रिंगरलिंग, जो कि एक जर्नल और अन्य सामग्री प्रकाशित करने का प्लेटफॉर्म है, उसके द्वारा एक रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट कोवैक्सीन के दुष्प्रभावों को लेकर है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि शोधकर्ताओं ने पाया कि किशोरियों और जिनका एलर्जी की बीमारी का इतिहास है, उन्हें AESIका ज्यादा खतरा है।

क्या है AESI?

AESI को इस तरह से समझा जा सकता है कि यह एक स्थिति या घटना है, जो किसी टीके के लेने के बाद पैदा होती है। यह स्थिति केवल कुछ लोगों में ही पैदा होती है। साथ ही यह स्थिति वैक्सीन के कारण ही पैदा होती है।

क्या कहती है रिपोर्ट?

रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों पर शोध किया गया उनमें से करीब एक तिहाई लोगों पर टीके के साइड इफेक्ट देखने को मिले। यह शोध भारत बायोटेक के कोविड-19 वैक्सीन, कोवैक्सीन को लेकर किया गया था।

क्या कहती है एकोनॉमिक टाइस (ईटी) की रिपोर्ट

ईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस शोध में 1024 लोगों ने भाग लिया, साथ ही यह शोध एक साल के लिए चला। शोध में 635 किशोर थे और 291 एडल्ट। एक साल तक लगातार इनसे संपर्क किया गया। शोध का नतीजा यह निकल कर आया कि 304 किशोरों और 124 एडल्ट ने श्वास संबंधी दिक्कत बताई। यह शोध संख्या शुभ्रा चक्रवर्ती और उनकी टीम द्वारा बनार हिंदू विश्वविद्यालय में किया गया। साथ ही साइड इफेक्ट एक साल के फॉलो-अप के दौरान ही सामने आए।

क्या-क्या साइड इफेक्ट आए सामने

त्वचा संबंधी साइड इफेक्ट 10.5 प्रतिशत में दिखे, आम साइड इफेक्ट 10.2 प्रतिशत में दिखे और न्यरो संबंधी साइड इफेक्ट 4.7 प्रतिशत में दिखे। यह किशोरों में दिखने वाले आम एआईएसई रहे, रिपोर्ट के अनुसार। वहीं एडल्ट की बात करें तो आम साइड इफेक्ट 8.9 प्रतिशत, मांसपेशी संबंधी साइड इफेक्ट 5.8 प्रतिशत और न्यूरो संबंधी साइड इफेक्ट 5.5 प्रतिशत दिखने वाले आम एआईएसई रहे। महिलाओं की बात करें तो 4.6 प्रतिशत में मासिक धर्म को लेकर दिक्कत देखने को मिली।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Year Ender 2025: बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने मचाया गदर, ऋषभ शेट्टी और विक्की कौशल ने दिखाया कमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 के अंत में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। कुछ...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...