संसद का विशेष सत्र शुरू, मीडिया संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- संसद का सत्र छोटा है लेकिन ऐतिहासिक...

PM Modi in Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया संबोधन में चंद्रयान- 3 और जी-20 की सफलता का जिक्र किया।
संसद का विशेष सत्र शुरू, मीडिया संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- संसद का सत्र छोटा है लेकिन ऐतिहासिक...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत तमाम सांसद सदन में मौजूद हैं। विपक्ष ने माइक बंद किए जाने का आरोप लगाकर किया हंगामा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जी20 समिट के सफल आयोजन की दी बधाई।

आज से शुरू रहे संसद के विशेष सत्र के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच कर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने विशेष सत्र से पहले अपने मीडिया संबोधन में चंद्रयान- 3 और जी-20 की सफलता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, मून मिशन की सफलता के बाद चंद्रयान-3 ने चांद पर हमारा तिरंगा लहराया है। चांद शिवशक्ति पंवाइंट हमारे लिए नई प्रेरणा का केंद्र बना है। और तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है। भारत के लिये अनेक संभावना और अवसर है। जी20 की सफलता हमारी विविधता का कारण बना।

पीएम मोदी जी-20 को बताया गर्व का क्षण

पीएम मोदी ने आगे कहा, जी-20 में भारत इस बात के लिए हमेशा गर्व करेगा कि हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने है। अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता और जी-20 में सर्वसम्मति से डिक्लेरेशन ये सारी बातें भारत के उज्ज्वल भविष्य की तरफ संकेत दे रही हैं। पीएम मोदी ने कहा, संसद का सत्र छोटा है, लेकिन ऐतिहासिक निर्णय का सत्र है। यह सत्र छोटा है लेकिन हमारे लिए बहुत मूल्यवान है। यह सत्र 75 सत्र की यात्रा वाला है। पीएम मोदी कहा सभी सांसदों से अपील है कि सभी सासंद उमंग और उत्साह से इस सत्र में भाग लें। रोने धोने के लिए हमारे साथ बहुत समय है। सभी संसद पुरानी बुराइयों को छोड़कर नए संसद में अच्छाइयों के साथ आए।

संसद के विशेष सत्र की पूरी कार्यवाही देखने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ये सत्र छोटा जरूर है, लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है। यह सत्र ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र है। इस सत्र की एक विशेषता ये भी है कि यहां आप सभी के 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से आरंभ हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा थी। यह हम सब के लिए प्रेरक पल है। अब नए स्थान पर उस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए नये संकल्प, नया विश्वास और समय सीमा में 2047 तक देश को विकसित देश बनाना है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in