back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली हाई कोर्ट में यासीन मलिक के मामले की सुनवाई टली

अलगाववादी नेता यासीन मलिक की आज दिल्ली हाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई, लेकिन इस मामले की सुनवाई करने वाली जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की अध्यक्षता वाली बेंच आज नहीं बैठी।

नई दिल्ली,हि.स। अलगाववादी नेता यासीन मलिक की आज दिल्ली हाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई, लेकिन इस मामले की सुनवाई करने वाली जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की अध्यक्षता वाली बेंच आज नहीं बैठी। इस वजह से सुनवाई टल गई।

चार अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट ने यासीन मलिक की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की अनुमति दी थी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने व्यक्तिगत रूप से पेश करने के हाई कोर्ट के पूर्व के आदेश में संशोधन की मांग की थी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर यासीन मलिक की व्यक्तिगत तौर पर दिल्ली हाई कोर्ट में पेशी के आदेश में संशोधन किए जाने की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की थी।

दरअसल, हाई कोर्ट ने 29 मई को अपने आदेश में यासीन मलिक के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। हाई कोर्ट ने 9 अगस्त को यासीन मलिक को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। यासीन मलिक फिलहाल तिहाड़ जेल में टेरर फंडिंग के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। एनआईए ने हाई कोर्ट से यासीन मलिक की फांसी की सजा की मांग की है।

गौरतलब है कि 25 मई 2022 को पटियाला हाउस कोर्ट ने हत्या और टेरर फंडिंग के मामले में दोषी करार दिए गए यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने यासीन मलिक पर यूएपीए की धारा 17 के तहत उम्रकैद और दस लाख रुपये का जुर्माना, धारा 18 के तहत दस साल की कैद और दस हजार रुपये का जुर्माना, धारा 20 के तहत दस वर्ष की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना, धारा 38 और 39 के तहत पांच साल की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने यासीन मलिक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत दस वर्ष की सजा और दस हजार रुपये का जुर्माना, धारा 121ए के तहत दस साल की सजा और दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने कहा था कि यासीन मलिक को मिली ये सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इसका मतलब की अधिकतम उम्रकैद की सजा और दस लाख रुपये की सजा प्रभावी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...