back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी गौतम अडाणी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मामले की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी । सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी गौतम अडाणी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मामले की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हम मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगा सकते।

वकील मनोहर लाल शर्मा ने चीफ जस्टिस से कहा कि अडाणी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाई जाए। जब मनोहर लाल शर्मा ने कोर्ट से बार-बार ये दोहराया कि मीडिया इस मामले पर सनसनी फैला रहा है। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि आप कुछ ठोस दलीलें रखें, हम मीडिया पर रोक नहीं लगा सकते हैं। हम इस मामले पर जल्द ही फैसला सुनाएंगे।

20 फरवरी को कोर्ट ने फोर्ब्स मैगजीन की रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेने से इनकार कर दिया था। याचिकाकर्ता जया ठाकुर की ओर से पेश वकील वरुण ठाकुर ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए इस मामले में फोर्ब्स पत्रिका में छपी रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेने का आग्रह किया था। चीफ जस्टिस ने इस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को इस मामले पर सुनवाई करते हुए शेयर बाजार के कामकाज में बेहतरी के लिए कमेटी बनाने को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया था। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵