सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लगातार अपने विवादास्पद बयानों को लेकर भाजपा के निशाने में थे।
Sam Pitroda
Sam Pitrodaraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लगातार अपने विवादास्पद बयानों को लेकर भाजपा के निशाने में थे। पीएम मोदी और भाजपा ने उनके विवादास्पद बयानों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने अपने हाल के बयान में भारत की विविधता पर कहा कि दक्षिण के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं और पूर्व के लोग चीनी दिखते हैं और पश्चिम के लोग अरब की तरह दिखते हैं। उनके इस बयान पर राजनीतिक घमासान मच गया था। कांग्रेस ने अपने को उनसे किनारा कर लिया था। पार्टी का कहना था कि हमारा उनके बयानों से कुछ भी लेना देना नहीं है। सैम पित्रोदा के बयानों की भारत में खूब आलोचना हुई थी। अब जाकर सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

जानें क्या बोले थे सैम पित्रोदा के बयान को लेकर पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि "मुझे कोई जितनी गाली दे, मुझे बिल्कुल गुस्सा नहीं आता है। मैं सब बर्दाश्त कर लेता हूं। लेकिन आज मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मेरे देशवासियों को कोई गाली दे। ये मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता।" पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि "कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शरीर के रंग के कारण उनके खिलाफ है। कांग्रेस उन्हें हराने की इतनी कोशिश क्यों कर रही थी?" उन्होंने कहा कि आज उन्हें इस बात का कारण पता चला। पीएम मोदी ने कहा कि "शहजादे राहुल गांधी आपको इस बात का जवाब देना होगा।"

जानें क्या बोले थे सैम पित्रोदा के बयान को लेकर शहजाद पूनावाला

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी सैम पित्रोदा की आलोचना की। उन्होंने सैम पित्रोदा पर आरोप लगाया कि ये इनकी नस्लवादी टिप्पणियां है जो राहुल गांधी के गुरु हैं। ''यह राहुल गांधी के शब्द और सोच ही हैं क्योंकि राहुल भी इन दिनों फूट डालो और राज करो की राजनीति इस हद तक कर रहे हैं कि पहले वे जाति और भाषा के आधार पर बांटते हैं और अब वे भारतीय बनाम भारतीय कर रहे हैं।'' जैसी टिप्पणियां करने के लिए क्या यह नस्लवादी टिप्पणी नहीं है? क्या यह अपमानजनक नहीं है? क्या यह टिप्पणी पूरे दक्षिण के लोगों पर नहीं है? पूनावाला ने कहा, इनकी दुकान में वास्तव में नफरत का सामान' है। जब तक कांग्रेस पूरी तरह स्पष्टीकरण नहीं देती और सैम पित्रोदा को बर्खास्त नहीं करती। इसे कांग्रेस का बयान माना जाना चाहिए।''

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in