back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJD नेता के ‘लिपस्टिक और बॉब कट बाल’ वाले बयान पर मचा बवाल, भाजपा ने I.N.D.I.A. गठबंधन को बताया महिला विरोधी

Shehzad Poonawala On Abdul Bari: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के 'बॉब कट और लिपस्टिक वाले' बयान को भारतीय जनता पार्टी ने बताया महिला विरोधी। शहजाद पूनावाला ने कहा पूरा गठबंधन...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान को भारतीय जनता पार्टी ने महिला विरोधी बताया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसी सोच सिर्फ राजद की ही नहीं बल्कि पूरे आईएनडीआई गठबंधन की है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आधी आबादी को संसद में 33 फीसदी का आरक्षण दे कर उन्हें उनका हक दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर अब आईएनडीआई गठबंधन महिलाओं को अपमानित करने में लगी है।

राजद नेता के शर्मनाक बयान की आईएनडीआई गठबंधन ने नही की निंदा

शहजाद पूनावाला ने कहा कि राजद नेता के शर्मनाक बयान पर आईएनडीआई गठबंधन या कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता ने इस बयान की निंदा नहीं की। इसका मतलब है कि वे इससे सहमत हैं। संसद में हमने पहले सपा और राजद को महिला आरक्षण बिल की प्रतियां फाड़ते देखा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ऐसी पार्टियों के साथ खड़ी रही है, क्योंकि ये महिला विरोधी हैं।

महिला आरक्षण पर बिगड़े अब्दुल बारी सिद्दीकी के बोल

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर बॉब कट और लिपस्टिक वाली महिलाएं आगे आ जाएंगी। आगे उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण देना है, तो पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दें। अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय कर दीजिए, तब तो ठीक है, वर्ना महिला के नाम पर बॉब कट और लिपिस्टिक वाली संसद पहुंच जाएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...