back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Crime: दोस्त की बेटी को हवस का शिकार बनाने वाला पुलिस हिरासत में, CM केजरीवाल ने किया निलंबित

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात एक डिप्टी डायरेक्टर को निलंबित करने का आदेश दिया है। क्योंकि अधिकारी पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात एक डिप्टी डायरेक्टर को निलंबित करने का आदेश दिया है। उस पर अपने दोस्त की बेटी से कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव नरेश कुमार से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने 14 साल की किशोरी के साथ नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक कई बार दुष्कर्म किया।

आरोपित ने पीड़िता के कई बार किया दुष्कर्म

इस संबंध में उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी का कहना है कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रहती थी। माता-पिता दिल्ली सरकार के स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। एक अक्टूबर 2020 को पिता की मौत के बाद पीड़िता परेशान रहने लगी थी। जिस कारण अधिकारी उसे अपने घर लेकर आ गया। आरोपित ने पीड़िता के साथ नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच कई बार दुष्कर्म किया। उसने घटना की जानकारी आरोपित की पत्नी को दी लेकिन उसने पीड़िता को चुप रहने की सलाह दी।

डिप्टी डायरेक्टर के घर पहुंची पुलिस

पीड़िता की मां के अनुसार 16 जनवरी को बेटी के जन्मदिन पर जब उससे मिलने गई तो वह भी उनके साथ घर आ गई। इसके बाद आरोपित पीड़ित से लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 376(2), 506, 509, 323, 313, 120B, 34IPC और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस भी डिप्टी डायरेक्टर के घर पहुंची गई। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) से कई बार रेप (Rape) करने औऱ उसे प्रेग्नेंट करने के आरोप में दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को सोमवार को हिरासत (Detain) में ले लिया है।

स्वाति मालीवाल ने की गिरफ्तार करने की मांग

उधर, दोस्त की नाबालिग बेटी का कथित रूप से कई बार यौन उत्पीड़न करने और उसे गर्भवती करने के आरोपित अधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

स्वाति मालीवाल ने “एक्स” पर लिखा, “दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर बैठे सरकारी अफ़सर पर बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने अभी तक उसको अरेस्ट नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना था वही भक्षक बन जाये तो लड़कियां कहां जाएं। जल्द गिरफ़्तारी होनी चाहिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi Development Authority (डीडीए) और दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...