Rajya Sabha Election: सोनिया गांधी पहली बार राजस्थान से पहुंची राज्यसभा, नड्डा पहुंचे गुजरात से; देंखे लिस्ट

New Delhi: राजस्थान से सोनिया गांधी राज्यसभा पहली बार पहुंची हैं, उन्होंने निर्विरोध चुनाव जीता। वहीं गुजरात में BJP ने भी चारों राज्यसभा की खाली सीटें जीतकर बाजी मारी।
Rajya Sabha Election Result
Rajya Sabha Election ResultRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राज्यसभा चुनाव का आज नतीजा आने के बाद, पहली बार कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी राजस्थान सीट से राज्यसभा पहुंची हैं। इसके अलावा राजस्थान से BJP के दो उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ भी राज्यसभा जाएंगे। सोनिया गांधी निर्विरोध चुनाव जीतीं हैं। जेपी नड्डा भी गुजरात से राज्यसभा पहुंचे हैं।

राजस्थान में निर्विरोध हुआ चुनाव

TV9 भारतवर्ष न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, "राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि 'राजस्थान में सोनिया गांधी, चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ के खिलाफ कोई लड़ने वाला नहीं था, इसलिए निर्विरोध चुनाव हुआ।" सोनिया गांधी इस साल आगामी लोकसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगी। उन्होंने अपनी खराब सेहत के चलते अपनी लोकसभा सीट रायबरेली से इस्तीफा दिया। सोनिया गांधी ने भावुक होकर रायबरेली की जनता के लिए एक भावुक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने रायबरेली की जनता को अपनी परिवार कहा और उनसे विदा लिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह अबतक राजस्थान से राज्यसभा सांसद थे। उनकी भी खराब सेहत के चलते उन्होंने आगे चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। अप्रैल में उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। सोनिया गांधी ने डॉ मनमोहन सिंह की राज्यसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

गांधी परिवार की दूसरी महिला बनीं राज्यसभा सांसद

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांंधी के बाद सोनिया गांधी (गांधी परिवार) की दूसरी राज्यसभा सांसद बनी हैं। इंदिरा गांंधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं। दूसरी ओर सोनिया गांधी 77 साल की उम्र में राज्यसभा सांसद बनी हैं।

क्या है गुजरात का हाल?

वहीं दूसरी ओर गुजरात में भी BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तीन अन्य उम्मीदवारों को भी गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। गुजरात में कुल 4 राज्यसभा सीटें खाली थीं। गुजरात में सत्तारुढ़ पार्टी BJP ने चारों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा और सभी सीटों पर जीत दर्ज की। जिनमें हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, जसवन्तसिंह परमार और मयंक नायक शामिल हैं।

क्या है बिहार का हाल?

बिहार में 6 राज्यसभा उम्मीदवारों ने निर्विरोध चुनाव जीता उनमें BJP से भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने नामांकन भरा था। JDU से संजय झा को राज्यसभा का टिकट मिला था। वहीं RJD से मनोज झा और संजय यादव और कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा चुनाव पहुंचे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in