back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, चार दिनों में 300 करोड़ का कलेक्शन

रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म ‘जेलर’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों से खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना लिया है।

नई दिल्ली , 14 अगस्त, रफ़्तार डेस्क रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म ‘जेलर’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों से खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म ने पहले दिन 48 करोड़ रुपये की कमाई कर दमदार ओपनिंग की थी। अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई के बाद फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर’ ने पहले दिन 48 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें तमिलनाडु के 23 करोड़ रुपये, कर्नाटक के 11 करोड़ रुपये, केरल के 5 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 10 करोड़ रुपये और अन्य राज्यों के 3 करोड़ रुपये शामिल हैं। दूसरे दिन फिल्म ने 27 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 34.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

चौथे दिन फिल्म ने 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। महज चार दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड में 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म अब तक 5 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म की बढ़ती कमाई को देखकर हम बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत नाम के जादू का अनुभव कर रहे हैं।

नेल्सन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत ने जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है। फिल्म में राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन, योगी बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मोहनलाल और जैकी श्रॉफ ने भी छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...