back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रशांत किशोर की राहुल गांधी को बड़ी सलाह, कहा- इस बार चुनाव में नहीं मिली सफलता तो राजनीति से लें ब्रेक

Prashant Kishore: प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी के इस रवैये को लोकतंत्र विरोधी बताया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने राहुल गांधी के लिए कहा है कि अगर कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता नहीं मिल पाती है, तो उन्हें राजनीति से ब्रेक लेने की सलाह दी है। प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में यह बात कही है। प्रशांत ने राहुल गांधी की पिछले 10 सालों की असफलताओं के बावजूद कांग्रेस में किसी अन्य को पार्टी का नेतृत्व न करने देने के लिए बड़ी आलोचना की है।

उन्होंने इसके लिए वर्ष 1991 में पीवी नरसिम्हा राव को पार्टी की कमान सौंप दी थी

प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी के इस रवैये को लोकतंत्र विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी पिछले 10 सालों से एक ही काम कर रहे हैं और उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पा रही है तो ऐसे में उन्हें ब्रेक ले लेना चाहिए। इसमें कोई बुराई नहीं है। राहुल गांधी को अगले 5 सालों के लिए पार्टी में किसी और को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए। प्रशांत ने राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का उदहारण देते हुए कहा कि राहुल की माता जी ने भी ऐसा ही किया था। प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में बताया कि राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने राजनीति से दूर रहने का निर्णय लिया था। उन्होंने इसके लिए वर्ष 1991 में पीवी नरसिम्हा राव को पार्टी की कमान सौंप दी थी।

राहुल गांधी को लगता है कि वह सब कुछ जानते हैं

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि दुनिया भर के नेताओं की एक प्रमुख विशेषता यह है कि उन्हें पता होता है कि उनके पास क्या कमी है। इसके लिए वो नेता अपनी कमियों को दूर करते हैं। लेकिन राहुल गांधी ऐसा नहीं करते हैं। उन्हें(राहुल गांधी) लगता है कि वह सब कुछ जानते हैं। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बड़ी हार के बाद राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के उनके फैसले की भी बात कही। उन्होंने कहा की कांग्रेस के कई नेता भी मानते हैं कि राहुल गांधी पार्टी में कोई फैसला निजी तौर पर नहीं ले सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...