back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Surya Ghar Yojana: एक करोड़ लोग कर चुके हैं आवेदन, जानें किन लोगों को मिल रही 78 हजार रुपए की छूट

पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार की तरफ से सोलर पैनल लगाने पर मिल रही भारी छूट। एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन। इसमें मुफ्त बिजली का भी वादा किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक महत्वपूर्ण योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना का नाम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है। इस योजना के तहत देशभर के एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से बताया गया है कि इसमें इन तमाम परिवारों को 300 यूनिट बिजली हर महीने दी जाएगी। यही वजह है कि इस योजना के आखिर में मुफ्त बिजली योजना लगाया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि सरकार इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किन लोगों को 78 हजार रुपये की छूट दे रही है।

एक करोड़ से ज्यादा लोग कर चुके हैं आवेदन

पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर सरकार की तरफ से भारी छूट दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दी थी। देश के तमाम गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

सरकार दे रही है भारी सब्सिडी

पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली छूट की बात करें तो सरकार की तरफ से इसमें भारी सब्सिडी दी जा रही है। ये सब्सिडी आपके सोलर पैनल के हिसाब से मिलेगी। यानी अगर आप एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाते हैं तो आपको कम सब्सिडी मिलेगी, वहीं अगर आप तीन किलोवाट या उससे ज्यादा का सोलर पैनल लगा रहे हैं तो आपको ज्यादा सब्सिडी दी जाएगी।

78 हजार रुपये तक की मिलेगी सब्सिदी

सरकार की तरफ से बताया गया है कि जो एक किलोवाट तक का सोलर पैनल लगाएगा, उसे 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं दो किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 30 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। अगर कोई तीन किलोवाट या इससे ज्यादा का सोलर पैनल लगाता है तो उसे 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यानी इस सूर्य घर योजना में 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी आप ले सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...