back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BRICS Summit: प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए हुए रवाना, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 से 24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना हुए। अफ्रीका के राष्ट्रपति ने दिया था बैठक का न्योता।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना हुए। यहां वह 22 से 24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वर्ष 2019 के बाद पहली बार ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। कोरोना महामारी और उसके बाद के वैश्विक प्रतिबंधों के उभरने के बाद व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला यह पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा।

25 अगस्त को ग्रीस का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री

यह समिट आज से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में चलेगी। इसमें ब्रिक्स देशों के बीच कॉमन करेंसी के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। पीएम मोदी 24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में रहेंगे। यहां वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात कर सकते है। सम्मेलन के बाद अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग का आयोजन होगा। इसमें दक्षिण अफ्रीका की ओर से आमंत्रित अन्य देश शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी जोहानिसबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री 25 अगस्त को ग्रीस का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में कहा

दो देशों की यात्रा शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बयान में कहा -‘मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहानिसबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहूंगा। मैं जोहानिसबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए भी उत्सुक हूं। अपनी ग्रीस यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के न्योते पर मैं 25 अगस्त 2023 को एथेंस की यात्रा करूंगा। इस प्राचीन भूमि की यह मेरी पहली यात्रा होगी। मुझे 40 वर्ष के बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान प्राप्त हुआ है।’

गैरी कर्स्टन और जोंटी रोड्स ने किया पीएम मोदी का स्वागत

15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण अफ्रीका यात्रा से पहले, प्रोटियाज क्रिकेट के दिग्गज गैरी कर्स्टन और जोंटी रोड्स ने देश में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए वीडियो संदेश जारी किए हैं। रोड्स ने ‘अतुल्य भारत’ में अपने परिवार के साथ दो अद्भुत सप्ताह बिताने को याद किया। उन्होंने हिंदी में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, ‘नमस्कार मोदी जी…ब्रिक्स सम्मेलन में आपका स्वागत है। हम दक्षिण अफ्रीकी के रूप में जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य पर आपकी एक बड़ी भूमिका है और हम आपके इनपुट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं।’ टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने कहा-‘दक्षिण अफ्रीका में आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना मेरा सौभाग्य है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵