back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हर गांव, हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुचाएंगे पीएम मोदी, बिल गेट्स के साथ मुलाकात में कही यह बात

PM Modi and Bill Gates: जब दुनिया को कोरोना की वैक्सीन अपने लोगो को देने में संघर्ष करना पड़ रहा था तो भारत अपने लोगो को CoWin एप के जरिये वैक्सीन पंहुचा रहा था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिल गेट्स की मुलाकात ने देश के लोगो को एक अच्छा संदेश दिया है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी AI के महत्व और उपयोग, कोरोना वैक्सीनेशन, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, शिक्षा, टेक्नोलॉजी आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में भारत के CoWin एप के माध्यम से लोगो को वैक्सीन पहुंचाने के कार्य की सराहना की। पीएम ने कहा कि जब दुनिया को कोरोना की वैक्सीन अपने लोगो को देने में संघर्ष करना पड़ रहा था तो भारत अपने लोगो को CoWin एप के जरिये वैक्सीन पंहुचा रहा था।

मोदी ने बिल गेट्स के साथ भारत में AI तकनीक के प्रयोग की चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल गेट्स के साथ भारत में AI तकनीक के प्रयोग की चर्चा की। पीएम मोदी ने AI तकनीक को देश के बच्चो से जोड़ते हुए कहा कि हमारे देश का बच्चा काफी एडवांस है। वह पैदा होते ही आई और एआई बोलने लगता है। बता दें कि यहां मोदी का आई का मतलब मां से है। देश में कई जगहों में आई मां को कहते हैं। प्रधानमंत्री ने बिल गेट्स को बताया कि AI से भाषा संबंधी दिक्कते दूर हो जाती हैं। मोदी ने बताया कि काशी में तमिल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तमिल भाषी लोगो के साथ बात करने के लिए AI का प्रयोग किया था। पीएम ने बताया कि उन्होंने हिंदी में बात की और AI के माध्यम से तमिलनाडु के लोगो को तमिल में उस बात को पहुंचाया गया।

भारत सरकार का लक्ष्य हर गांव तक, हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है

वहीं बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री से बातचीत करते हुए कहा कि भारत केवल टेक्नोलॉजी का ही प्रयोग नहीं कर रहा है बल्कि सही दिशा में आगे भी बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल गेट्स को जानकारी दी कि भारत सरकार का लक्ष्य हर गांव तक, हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है। पीएम ने बताया कि वह भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे को हर गांव तक ले जायेंगे। प्रधानमंत्री ने बिल गेट्स को अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह भारत की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना चाहते हैं। देश के कृषि क्षेत्र को आधुनिक स्तर तक ले जाना चाहते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...