back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: PM मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे संवाद, कल्याणकारी योजनाओं का लेंगे जायजा

New Delhi: PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को भी संबोधित करेंगे सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देने के लिए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। पिछले 15 नवंबर को इसकी शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Add- Video Conference

इन योजनाओं के बारे में बढ़ाएंगे जागरुकता

यात्रा का उद्देश्‍य लोगों तक केन्‍द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्या है उद्देश्य?

विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इनका लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

वैन के जरिए जन-जन तक पहुंचेंगी योजना

यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है। विकसित भारत यात्रा संकल्प यात्रा के तहत जिले के 5 ब्लॉकों में 4 मोबाइल वैन विशेष रूप से डिजाइन की गई है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह यात्रा सप्ताह में सातों दिन जारी रहेगी। शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी कैंप आयोजित होंगे।

योजनाओं से वंचित पात्रों को मिलेगा लाभ

शिविरों में जल जीवन मिशन, नैनो यूरिया, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती, सिकल सैल एनीमिया, आभा कार्ड, उज्ज्वला, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम-स्वनिधि योजना आदि की प्रगति को लेकर विभागवार जानकारी ली। योजनाओं से वंचित पात्रों को चिह्नित करने और यात्रा के दौरान पीएम-स्वनिधि, हेल्थ कैंप, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, पीएम-उज्ज्वला योजना का ऑन स्पॉट लाभ दिया जाएगा।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...