back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Supreme Court: PM मोदी आज सुप्रीम कोर्ट की डायमंड जुबली समारोह का करेंगे उद्घाटन, डिजिटल भारत की रखेंगे नींव

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में हीरक जयंती समारोह में डिजिटल कोर्ट 2.0 और नई वेबसाइट का भी उद्घाटन करेंगे। डिजिटल भारत की ओर देश की सबसे बड़ी अदालत ऐतिहासिक कदम रख रहा है।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे सुप्रीम कोर्ट के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के सभागार में किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के 75वें वर्ष का अनावरण करते हुए प्रधानमंत्री नागरिक केंद्रित सूचना और प्रौद्योगिकी पहल शुरू करेंगे जिसमें डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट (डिजी-एससीआर), डिजिटल कोर्ट 2.0 और सुप्रीम कोर्ट की नई वेबसाइट शामिल हैं। इस अवसर पर वह सभा को भी संबोधित करेंगे।

डिजी-एससीआर के फायदें

डिजी-एससीआर देश के नागरिकों को मुफ्त और इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में सुप्रीम कोर्ट के फैसले उपलब्ध कराएगी। डिजी-एससीआर की मुख्य विशेषताएं यह हैं कि 1950 के बाद से 36,308 मामलों को कवर करने वाली सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट के सभी 519 खंड डिजिटल प्रारूप में, बुकमार्क किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल और खुली पहुंच के साथ उपलब्ध होंगे।

प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट की नई वेबसाइट करेंगे लॉन्च

डिजिटल कोर्ट 2.0 एप्लिकेशन जिला अदालतों के न्यायाधीशों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में अदालती रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए ई-कोर्ट परियोजना के तहत एक हालिया पहल है। इसे वास्तविक समय के आधार पर भाषण को पाठ में बदलने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग के साथ जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट की नई वेबसाइट भी लॉन्च करेंगे। नई वेबसाइट अंग्रेजी और हिंदी में द्विभाषी प्रारूप में होगी और इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ फिर से डिजाइन किया गया है।

डिजिटल भारत

प्रधानमंत्री मोदी का सपना ‘डिजिटल भारत’ आज दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है। आज सब्जी बेचने वाले से लेकर कार की दुकान के मालिक के पास भी ऑनलाइन पेमैंट की सुविधा है। आज देश में ई-कॉमर्स इंडस्ट्रीस का अरबों में बिजनस होता है। पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां सबसे अधिक ऑनलाइन पेमैंट का चलन होता है। ऐजुकेशन भी अब ऑनलाइन होती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...