back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Science & Technology: PM मोदी आज भारत मंडपम में ‘GPAI शिखर सम्मेलन’ का करेंगे उद्घाटन, AI पर होगी चर्चा

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में तीन दिवसीय ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में तीन दिवसीय ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। जीपीएआई 29 सदस्य देशों के साथ बहु-हितधारक पहल है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का संक्षिप्त सचित्र विवरण भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भारत 2024 तक के लिए जीपीएआई का अध्यक्ष है

ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़ी प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान और व्यावहारिक गतिविधियों में मदद करके उसके सिद्धांत और व्यवहार के बीच अंतर को पाटना है। 2020 में जीपीएआई के संस्थापक सदस्यों में से एक भारत 2024 तक के लिए जीपीएआई का अध्यक्ष है।

एआई गेमचेंजर्स अवॉर्ड और इंडिया एक्सपो शामिल

शिखर सम्मेलन के दौरान एआई और वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल, एआई और डेटा प्रबंधन और एमएल कार्यशाला जैसे विविध विषयों पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिखर सम्मेलन के अन्य आकर्षणों में अनुसंधान संगोष्ठी, एआई गेमचेंजर्स अवार्ड और इंडिया एआई एक्सपो शामिल हैं।

दुनियाभर के शीर्ष एआई गेमचेंजर्स विभिन्न कार्यक्रमों का होंगे हिस्सा

शिखर सम्मेलन में देशभर से 50 से अधिक जीपीएआई विशेषज्ञ और 150 से अधिक वक्ता भाग लेंगे। इसके अलावा, इंटेल, रिलायंस जियो, गूगल, मेटा, एडब्ल्यूएस, योटा, नेटवेब, पेटीएम, माइक्रोसॉफ्ट, मास्टरकार्ड, एनआईसी, एसटीपीआई, इमर्स, जियो हैप्टिक, भाषिनी आदि सहित दुनियाभर के शीर्ष एआई गेमचेंजर्स विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...