back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Padma Awards 2024: पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू से लेकर देश की पहली महिला महावत तक को दिया गया पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में देश की कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों को सम्मानित किया गया है। मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा, बोले मिथुन चक्रवर्ती।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म सम्मान दिए गए। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। 25 जनवरी को ये सम्मान घोषित किए गए थे। इस बार 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

वेकैंया नायडू को मिला पद्म विभूषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया।

किस-किस को मिला पद्मश्री और पद्म भूषण

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत कुछ लोगों को पद्म भूषण दिया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी समेत कुछ हस्तियों को पद्मश्री दिया गया।

पद्म भूषण मिलने पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ‘मैं बहुत खुश हूं। मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।’

देश की पहली महिला महावत को मिला पद्मश्री

पद्मश्री पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जो अब तक गुमनाम थे। इनमें असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव का नाम शामिल है।

कितने लोगों को मिला पद्म पुरस्कार

इस सूची में विदेशी/अनिवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति/ओसीआई श्रेणी के आठ लोग और नौ मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। करीब आधे पुरस्कार विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए, शेष को अगले सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की संभावना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल की राजनीति में BJP की नई चाल: ‘मछली-कॉफी’ से नहीं हटेगी ममता, कांग्रेस-लेफ्ट को साथ लाने की कवायद तेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राज्य...
spot_img

Latest Stories