back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार विधेयक 2023 का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- यह देश हित में नहीं

Monsoon Session: कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 का लोकसभा में विरोध किया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह देश के संघीय ढांचे के साथ छेड़छाड़ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क, हि.स.। कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 का लोकसभा में विरोध किया है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि यह देश के संघीय ढांचे के साथ छेड़छाड़ है। यह देश हित में नहीं है। इसलिए कांग्रेस इस विधेयक का विरोध करती है।

देश के संघीय ढांजे की व्यवस्था ध्वस्त होगी

चौधरी ने कहा कि आज दिल्ली के लिए सरकार ऐसा विधेयक ला सकती है तो सरकार दूसरे राज्यों के लिए भी ऐसा विधेयक लाएगी। अगर ऐसा होता रहा तो फिर देश के संघीय ढांचे की व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। चौधरी ने कहा कि सरकार का तर्क है कि वह दिल्ली में घोटाले आदि को रोकने के लिए यह विधेयक लाई है, जो सही नहीं है। सरकार के पास ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाएं हैं। वह उनके माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकती है। इसके लिए विधेयक लाने की जरूरत नहीं है।

अध्यादेश को जल्दबाजी में लाने का आरोप

चौधरी ने सवाल किया, ‘इस अध्यादेश को लाने में जल्दबाजी क्यों की गई? अध्यादेश लाने की क्या जरूरत थी? चौधरी ने कहा कि अगर संघीय ढांचे की रक्षा नहीं की गई तो देश नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सदस्यों को जनता चुनती है तो क्या उससे कानून बनाने का अधिकार छीन लिया जाएगा?

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में आज दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया गया। विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली संघ शासित राज्य है और संसद को विधेयक लाने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में भी इसकी पुष्टि की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...