नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए और अपनी सैन्य ताकत पर घमंड नहीं करना चाहिए। इसकी वजह उन्होंने इस्लामाबाद द्वारा परमाणु हथियार के इस्तेमाल को बताया जिसका खामियाजा नई दिल्ली को उठाना पड़ सकता है। अय्यर पूर्व डिप्लोमैट और भारत-पाकिस्तान संबंधों को सामान्य बनाए रखने का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो इस्लामाबाद से सख्ती से बात कर सकती है, लेकिन उन्हें पड़ोसी देश का सम्मान करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो देश के नागरिकों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
पाकिस्तान पर परमाणु शक्ति के इस्तेमाल से देशवासियों को खतरा
उन्होंने कहा कि बेशक पाकिस्तान की तरह परमाणु हथियार हमारे देश के पास भी है। लेकिन अगर लहौर में कोई परमाणु बम गिरा दिया जाता है तो उसकी रेडिएशन को अमृतसर तक पहुंचने में केवल 8 सेकंड का समय लगेगा। दूसरे शब्दों में कहे तो पाकिस्तान पर किए गए हमले का नुकसान अपने ही देशवासियों को उठाना पड़ सकता है।
पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर करने में समझदारी
अय्यर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्वगुरु बनने की दौड़ में, बेशक हमारे और पाकिस्तान के रिश्तों में कितनी ही खटास हो, लेकिन हमें उन रिश्तों को बेहतर करना है। लेकिन पिछले 10 सालों को देखा जाए को इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है।
पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है
अय्यर की यह टिप्पणी के पीछे का बैकग्राउंड पीएम मोदी का मशहूर जुमला कि घर में घुस कर मारेंगे है। पीएम मोदी कहते है भारतीय सेना सीमा पार से भागने वाले किसी भी शख्स को मारने के लिए पाकिस्तान में घुस जाएगी। तो वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्बदुल्लाह ने राजनाथ सिंह को पाकिस्तान की परमाणु शक्ति की ताकत याद दिलाई। उन्होंने कहा याद रखें कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। उसके पास परमाणु शक्ति है जिसका इस्तेमाल वो हम पर कर सकता है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





