Terrorist Attack: संसद भवन पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर PM मोदी ने भारत के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

New Delhi: PM मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 2 दशक पहले देश की संसद पर हुए आतंकी हमले के दौरान वीरगति को प्राप्त सुरक्षा कर्मचारियों को आज नमन किया।
Sansad Bhawan
Sansad BhawanRaftaar.in

नई दिल्ली, हि.स.। PM मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 2 दशक पहले देश की संसद पर हुए आतंकी हमले के दौरान वीरगति को प्राप्त सुरक्षा कर्मचारियों को आज नमन किया। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को आतंकवादियों ने 13 दिसंबर, 2001 को निशाना बनाया था। इस हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 सुरक्षा कर्मचारी शहीद हुए थे।

आतंकी हमला

हुआ यूं था कि ठीक 22 साल पहले 13 दिसंबर को एक सफेद एंबेसडर से संसद परिसर में घुसे 5 आतंकवादियों ने 45 मिनट में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को गोलियों से छलनी करके पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया था। आखिरकार कई घंटे चली मुठभेड़ में पांचों आतंकी मारे गए।

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर देश के इन जांबाज जवानों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए सचित्र पोस्ट अपलोड की है। गत दिवस के इस चित्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन वीरों को सिर झुकाकर नमन करते दिख रहे हैं। भाजपा ने लिखा है-' लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के अमर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'

विपक्ष नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

इस दौरान विपक्ष के नेताओं का भी तांता लगा, सभी ने मिलकर आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in