back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्‍यू कोर्ट से लगाई गुहार, शुगर लेवल की नियमित जांच की मांग पर ईडी को नोटिस

Arvind kejriwal news: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल की नियमित जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल की नियमित जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को करने का आदेश दिया।

केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार ऊपर नीचे हो रहा है- वकील

सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वकील ने कहा कि उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। ईडी की हिरासत के दौरान केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल गिरकर 46 तक आ गया था। इसको देखते हुए उन्हें हफ्ते में तीन दिन उस डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सलाह की इजाजत दी जाए, जिनसे उनकी गिरफ्तारी से पहले जांच होती थी।

जेल में डॉक्टर हैं और केजरीवाल की जांच वहां भी हो सकती है- ईडी

सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि जेल में डॉक्टर हैं और केजरीवाल की जांच वहां भी हो सकती है। ईडी ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की। उसके बाद कोर्ट में ईडी को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को तय कर दिया।

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई थी

कोर्ट ने 15 मार्च को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी थी। दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने उसी दिन 21 मार्च को देर शाम पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल इस मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सोनिया गांधी की नागरिकता से जुड़ा कौन सा है वो मामला जिसे लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोटिस जारी किया

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को एक पुराने मामले में नोटिस जारी किया है। आरोप...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...