CM पद से आज ही इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, BJP के साथ मिलकर बनाएंगे नई सरकार: सूत्र

New Delhi: बिहार में आज मख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे लालू प्रसाद को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तेजस्वी प्रसाद की कुर्सी इस समय खतरे में है।
Bihar Politics
Bihar PoliticsRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में चल रही सियासी हलचलें तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से स्तीफा दे सकते हैं। अपनी नई सरकार बनाने के लिए वह आज अपने पुराने साथी बीजेपी का दामन थाम सकती है। इससे लालू प्रसाद को अपने बेटे तेजस्वी प्रसाद को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का सपना टूट सकता है।

परिवारवाद की राजनीति पर किया हमला

बीते कुछ दिनों में नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी का खुलकर आभार जताया, और परिवारवाद की राजनीति पर बिना नाम लिए हमला किया। उससे साफ होता है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है।

बीते कुछ दिनों से RJD के साथ चल रहा है मतभेद

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और RJD के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव से नीतीश कुमार में तनातनी चल रही है। इन सबको मकर संक्रांति पर एक साथ देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव से दूरी बना ली है। इनमें बातचीत भी बंद हो गई है।

बाय-बाय इंडिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन का अब लगभग अंत हो चुका है। एक तरफ बंगाल में ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से हटकर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। तो वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। अब बिहार में भी वही हाल है, इन सब से लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जेडीयू बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

इंडिया बठबंधन से नाराज थे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एक किया था। इंडिया गठबंधन को बनाने के लिए नीतीश कुमार की बहुत बड़ी भूमिका रही। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे। बीजेपी के खिलाफ इतना बड़ा विपक्षी गठबंधन बनाने के बाद भी उनको कोई खास लाभ नहीं हुआ। इंडिया गठबंधन में उन्हें वो न ही जगह मिली न ही सम्मान जो वह चाहते थे। कहीं न कहीं बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की खबर इस ओर इशारा कर रही है कि वह इंडिया बठबंधन ने नाराज थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in