BJP की नई लिस्ट में कटा हंसराज हंस, गौतम गंभीर समेत इन सांसदों का नाम, जानें किनको मिली जगह

Loksabha Election 2024: भाजपा ने अपनी लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है जिसमे दिल्ली की बची हुई दोनों सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है।
Hansraj Hans and Gautam Gambhir
Hansraj Hans and Gautam Gambhirraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भाजपा ने अपनी लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है जिसमे दिल्ली की बची हुई दोनों सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। इन दो उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही भाजपा के सातों उम्मीदवारों का दिल्ली की सीटों पर घोषणा पूरी हो गई है। इस बार भाजपा की केंद्रीय चयन समिति ने हंसराज हंस और गौतम गंभीर की जगह राजधानी के दो पूर्व मेयर पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा ने जिन पूर्व मेयर पर भरोसा जताया है, उसमे पहला नाम योगेंद्र चंदोलिया का है, जो नॉर्थ दिल्ली एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। वहीं दूसरा नाम हर्ष मल्होत्रा का है, जो पूर्वी दिल्ली एमसीडी के मेयर रह चुके हैं।

इसे भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग कहा जा सकता है

राजधानी में भाजपा ने 7 में से 6 नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा ने पुराने उम्मीदवारों में से केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को फिर से अपना कैंडिडेट बनाया है। इस बार भाजपा ने पहले के सारे उम्मीदवारों यानि बचे 6 सांसदों का टिकट काट दिया है। इसमें पहला नाम गौतम गंभीर का आता है, जो पहले ही चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इस बार भाजपा ने राजधानी में बाहरी लोगो का टिकट काटते हुए दिल्ली के लोगो पर ही अपना विश्वास जताया है। इसे भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग कहा जा सकता है।

भाजपा ने अपनी चयन प्रक्रिया में सभी जातियों और धर्मो का ध्यान रखा

इस बार भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का पूरा धयान रखते हुए नए चेहरों का चयन किया है। भाजपा की केंद्रीय चयन समिति ने दिल्ली में युवा चेहरे बांसुरी स्वराज को भी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का मौका दिया है। भाजपा की केंद्रीय समिति ने अपनी चयन प्रक्रिया में सभी जातियों और धर्मो का खास ध्यान रखते हुए दिल्ली में अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। अबकी बार कार्यकर्ताओं की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए ही भाजपा ने दिल्ली से 6 सांसदों का टिकट काटा है। भाजपा राजधानी की सारी सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है।

इन उम्मीदवारों पर भाजपा ने जताया अपना विश्वास

भाजपा की केंद्रीय चयन समिति ने इस बार अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है, जहां बीजेपी ने दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का इस बार टिकट काट दिया है, तो उनकी जगह भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक लोकसभा सीट से अपना कैंडिडेट बना दिया है। पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा सीट से भी 2 बार सांसद रहे परवेश सिंह वर्मा का भी टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह कमलजीत सहरावत को इस सीट से लोकसभा का टिकट दिया गया है। भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया है और उनकी जगह इस सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।

वहीं नई दिल्ली लोकसभा सीट से मीनाक्षी लेखी का भी टिकट कट गया है और उनकी जगह दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को इस सीट से टिकट दिया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हंसराज हंस का टिकट भी काट दिया गया है और उनकी जगह इस सीट से योगेश चंदोलिया को लोकसभा का टिकट दिया गया है। वहीं पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर का टिकट भी काट दिया गया है, वैसे गौतम पहले ही चुनाव न लड़ने की अपनी घोषणा कर चुके थे। अब उनकी जगह इस सीट से हर्ष मल्होत्रा को लोकसभा का टिकट दिया गया गई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी पर भाजपा ने फिर से अपना विश्वास जताया है और उन्हें इस सीट से फिर से लोकसभा का टिकट दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in