back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Derek O Brien Suspended: TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से निलंबित, पीयूष गोयल ने रखा प्रस्ताव

TMC Derek O Brien Suspended: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा सभापति ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। उन पर सदन के कार्रवाई के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा सभापति ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। उन पर सदन के कार्रवाई के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगा है। डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बाकी बचे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। आपको बता दें इससे पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को भी निलंबित किया जा चुका है।

पीयूष गोयल ने रखा निलंबन का प्रस्ताव

गौरतलब है कि टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के निलंबन का प्रस्ताव सदन के नेता पीयूष गोयल द्वारा रखा गया था। सभापति द्वारा डेरेक ओ ब्रायन का नाम लेने के बाद राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने उनके खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव पेश किया। पीयूष गोयल ने कहा, सदन की कार्यवाही में लगातार खलल डालने, सभापति की बात न मानने और सदन में लगातार अशांति पैदा करने के लिए मैं डेरेक ओ ब्रायन के खिलाफ बाकी सत्र के लिए निलंबन का प्रस्ताव पेश करता हूं।

सभापति जगदीप धनखड़ ओ ब्रायन को किया नेम

आपको बता दें राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो रहा था। इसी दौरान TMC सांसद खड़े होकर चर्चा की मांग करने लगे। उनकी इस मांग पर आसन पर मौजूद सभापति जगदीप धनखड़ ने उनसे अपने स्थान पर बैठने को कहा। लेकिन डेरेक ओ ब्रायन ने उनकी बात को अनसुना कर अपली मांग पर कयम रहें। जिसके बाद सभापति ने अपनी सीट से उठ खड़े हुए और कहा कि मैं माननीय सदस्य डेरेक ओ ब्रायन को नेम करता हूं।

West Bengal: दक्षिण 24 परगना में मतगणना की ‘खूनी रात’, चुनाव ने फिर ली जान, पुलिस अफसर को भी लगी गोली

Advertisementspot_img

Also Read:

कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा सांसद? क्या है वोटिंग का फॉर्मूला, जानिए कौन करता है मतदान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत की संसद के उच्च सदन Rajya Sabha के लिए 16 मार्च 2026 को चुनाव होने जा रहे हैं। इस...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...