back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur: कांग्रेस टीम ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, मणिपुर में शांति बहाल के लिए की हस्तक्षेप की मांग

Kahrge On Manipur Violence: INC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। खरगे ने राष्ट्रपति से मणिपुर के मसले पर हस्तक्षेप मांग की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क/हि.स.। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. “INDIA” गठबंधन के 31 सदस्यों ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनको मणिपुर के हालात से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है।

राहत शिविर में नहीं मिल रही राशन और दवा

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद खड़गे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा किया था। प्रतिनिधिमंडल ने वहां जो देखा, उसे राष्ट्रपति के सामने रखा। उन्हें बताया कि वहां राहत शिविरों में लोगों को समय पर राशन और दवा भी नहीं मिल पा रही है। खड़गे ने कहा कि मणिपुर पर संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भी सौंपा है। इस पर राष्ट्रपति ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

संसद में सत्ता पक्ष नहीं दे रहा बोलने

खड़गे ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को यह भी अवगत कराया है कि सत्ता पक्ष विपक्ष को संसद में इस मुद्दे पर बोलने तक नहीं देता है। विपक्षी सदस्यों के सदन में माइक बंद कर दिए जाते हैं। खड़गे ने कहा कि हमारे साथियों ने बताया कि मणिपुर हिंसा में हजारों की संख्या में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। मणिपुर में दो समुदायों के बीच जारी लड़ाई को शांत करने के लिए प्रधानमंत्री को वहां जाना चाहिए। पहले भी कई बार सदन में नियम 267 के तहत अनुमति दी गई है, लेकिन ये सरकार बात सुनने को तैयार ही नहीं है। हमने मणिपुर के साथ हरियाणा में जारी हिंसा की बात भी राष्ट्रपति के सामने रखी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति मुर्मू के समक्ष हरियाणा में हिंसा का मुद्दा भी उठाया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵