नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक 40 वर्षीय अधेड़ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के ऊपर कथित तौर से उड़ान के दौरान, को-पैंसेजरों की कीमती चीजें चुराने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश कपूर चोरी के अंजाम देने के लिए बीते वर्ष, 110 दिन में 200 उड़ानों में सफर किया।
पहाड़गंज से लिया आरोपी को हिरासत में
आईजीआई एयरपोर्ट पर संवाददाता सम्मेलन में, डिप्टी कमिश्नर (आईजीआई), उषा रंगनानी ने बताया कि राजेश कपूर को पहाड़गंज से हिरासत में लिया गया, जहां उसने चोरी किए हुए जेवर और सामान छुपा कर रखे हुए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि राजेश उस सामान को शरद जैन (46) को बेचने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि शरद जैन को भी करोल बाग से हिरासत में ले लिया गया है। रंगनानी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में चोरी के दो अलग-अलग मामले अलग-अलग उड़ानों में दर्ज किए गए थे। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।
कब-कब की वारदात
11 अप्रैल को एक वारदात दर्ज हुई थी। यात्री हैदराबाद से दिल्ली की उड़ान में थी, जब उसके 7 लाख रुपए के जेवर पर हाथ साफ किया गया। एक अलग रिपोर्ट दो फरवरी को दर्ज हुई थी। इस वारदात में यात्री अमृतसर से दिल्ली जा रहा था और इसी दौरान उसके 20 लाख रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया गया। रंगनानी ने कहा कि दोनों वारदातों की सीसटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसके बाद राजेश के दोनों फ्लाइट में मौजूद होने पर उसपर शक हुआ।
नंबर ट्रेस करने के बाद दबोचा
रंगनानी ने कहा कि शक होने के बाद, एयरलाइन से संपर्क कर उसका नंबर निकलवाया गया और ट्रेस किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद राजेश ने कबूला कि वह ऐसी पांच वारदातों में शामिल रहा है।
कहां खर्चाता था रकम
जांच में पाया गया कि आरोपी चोरी की गई राशि को जुए में खर्च करता था। उसके खिलाफ चोरी के 11, जुआ और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के खिलाफ आरोप दर्ज हैं। इसमें से पांच मामले एयरपोर्ट के जुड़े हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




