लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ खड़गे ने की बैठक, तैयार किया 'मास्टर प्लान'

Loksabha Election 2024: आज बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में बैठक की। बैठक में राहुल गांधी मौजूद रहे
Delhi Pradesh Congress Meeting
Delhi Pradesh Congress Meeting

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तमाम पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में भी बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में आज बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में बैठक की। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार-झारखंड के नेताओं को दिल्ली तलब किया है। जहां बीजेपी की बैठक सिर्फ एक दिन के लिए है, वहीं कांग्रेस 16-17 अगस्त को बैठक कर रही है।

पार्टी अध्यक्ष ने बुलाई बैठक

कांग्रेस की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि आज पार्टी मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी अध्यक्ष ने बुलाई। इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल समेत दिल्ली के प्रभारी दीपक बावरिया, अलका लांबा, जेपी अग्रवाल और कई अन्य बैठक में मौजूद रहे।

कांग्रेस आलाकमान राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ कर रही बैठक

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इससे पहले भी कांग्रेस आलाकमान अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठकें कर चुके हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in