back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election 2024: फॉर्म 17C को सार्वजनिक करने की यचिका को SC ने किया खारिज

अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के लिए वेबसाइट पर मतदान फीसद के आंकड़े अपलोड करने का काम मुश्किल होगा। पीठ ने कहा कि फिलहाल के लिए वह ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं कर सकते।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने को एक गैर सरकारी संगठन की एक याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में निर्वाचन आयोग को मतदान केंद्रवार मतदान फीसद आंकड़े यानी कि फॉर्म 17C अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश देने की गुजारिश की गई। अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के लिए वेबसाइट पर मतदान फीसद के आंकड़े अपलोड करने का काम मुश्किल होगा। न्यायाधीस दीपांकर दत्ता और न्यायाधीस सतीश चंद्र शर्मा की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि फिलहाल के लिए वह ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं कर सकते। साथ ही पीठ ने कहा कि चुनाव के 5 चरण पूरे हो चुके हैं और केवल 2 चरण बाकी हैं।

पीठ का कहना आंकड़े अपलोड करना मुश्किल

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीओ, असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से दाखिल अंतरिम अर्जी को स्थगित कर दिया और इसे चुनावों के बाद नियमित पीठ के सामने पेश करने को कहा। पीठ ने कहा कि प्रथ्म दृष्टि से ऐसा लगता है कि अर्जी में किए गए अनुरोध इसी मुद्दे पर 2019 से लंबित एक मुख्य याचिका के जैसी है। पीठ ने कहा कि निर्वाचन आयोग के लिए वेबसाइट पर मतदान फीसद के आंकड़ों को अपलोड करने के लिए काम पर लोगों को लगाना मुश्किल होगा। पीठ ने कहा कि अंतरिम याचिका में कोई भी राहत देना, मुख्य याचिका में राहत देने के समान होगा, जो पहले से ही लंबित है।

सुप्रीम कोर्ट ने ADR की याचिका पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई को एनजीओ की याचिका पर निर्वाचन आयोग से एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा था। इसमें लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण का मतदान पूरा होने के 48 घंटे के भीतर मतदान केंद्रवार मत फीसद के आंकड़े आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश देने की गुजारिश की गई है। ADR ने अपनी 2019 की एक जनहित याचिका में अंतरिम आवेदन दायर किया जिसमें ADR ने निर्वाचन आयोग को यह निर्देश देने की अपील की कि सभी मतदान केंद्रों के ‘फॉर्म 17C भाग-प्रथम की स्कैन की गई पढ़ने योग्य कॉपियां मतदान के तुरंत बाद अपलोड की जाएं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...