back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: गौतम गंभीर के बाद भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने किया चुनाव लड़ने से इनकार, बताई यह वजह

Lok Sabha Election 2024: हजारीबाग से बीजेपी के सांसद जयंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है। कि वे उन्हें प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें....

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा की चुनावी राजनीति में बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति के मैदान से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। अब भाजपा के एक और सांसद जयंत सिन्हा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है।

प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्ती चाहते है सांसद जयंत सिन्हा

आपको बता दें कि हजारीबाग से बीजेपी के सांसद जयंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है। कि वे उन्हें प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि वह भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इसके साथ उन्होंने कहा कि वह आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखेंगे।

जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की एक पोस्ट में लिखा है कि ‘मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा, मुझे प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का भी आशीर्वाद मिला है। भाजपा नेतृत्व और उन सभी के प्रति मै अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। इसके साथ उन्होंने लिखा मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वो मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵