back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Elections Date: आ गई लोकसभा चुनाव की तारीख! 13 मार्च को चुनाव आयोग कर सकता है कार्यक्रम का ऐलान

Lok Sabha Elections Date: देश में जल्द आम चुनावों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग इस लोकसभा चुनाव को 6 या 7 चरणों में करवा सकता है। इसके लिए आयोग सभी राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में जल्द आम चुनावों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। तारीखों के साथ चुनाव आयेग मतदान के चरण और क‍िस राज्‍य में क‍ितने चरण में होगा मतदान के साथ चुनावों के नतीजों का क‍िस तारीख को होगा ऐलान की घोषणा कर सकता है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा 13 मार्च के बाद क‍िसी भी द‍िन लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है।

इस बार आम चुनाव 7 से 8 चरण में हो सकते हैं

आपको बता दें क‍ि चुनाव आयोग की टीमें विभिन्न राज्यों की चुनाव तैयारियों का आकलन करने के लिए लगातार दौरे कर रही हैं। इसी क्रम में भारतीय चुनाव आयोग मार्च के पहले हफ्ते में जम्मू-कश्मीर का भी दौरा कर सकता है। इसके साथ चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के संवेदनशील बूथों की भी लिस्ट मांगी है। इस बार भी आम चुनाव 7 से 8 चरण में हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 13 मार्च तक चुनाव आयोग के यह दौरे समाप्‍त हो जाएंगे।

क‍िसी भी द‍िन लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है

इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ नियमित बैठकें कर रहे हैं और चुनाव से पहले समस्या क्षेत्रों का पता लगा रहे हैं। चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की आवाजाही, सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता, राज्य की सीमाओं पर निगरानी आदि जैसी व्यावहारिक समस्याओं पर विचार-विमर्श कर रहा है। इन सभी कामो के पूरा होने के साथ क‍िसी भी द‍िन लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है।

2019 में लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी

गौरतलब है कि 2019 के आम चुनाव में सात चरणों में मतदान हुआ था। 2019 में लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। ECI ने 11 अप्रैल 2019 से 19 मई 2019 के बीच सात चरणों में आम चुनाव कराए थे। जिसके बाद 23 मई को चुनाव के नतीजे आए थे। इन नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 353 सीटों पर जीत मिली थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

अपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में गलत सूचना देने वाले अकाउंट सस्पेंड या ब्लॉक हो सकते है। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ सामग्री को हटाने का काम तेजी से किया जाएगा। यदि कोई पार्टी या उम्मीदवार नियमों का उल्लंघन करना जारी रखता है तो आयोग तत्काल कड़ी कार्रवाई कर सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के अकाउंट को सस्पेंड किया जा सकता है या उन्हें ब्लॉक करने की सिफारिश कर सकता है। इस आम चुनाव में ‘96.88 करोड़ लोग वोटिंग करेंगे। चुनाव आयोग फैक्ट चेक, गलत सूचना से निपटने और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। इसके अलावा इस बार के आम चुनाव में 18-19 आयु वर्ग के 1.85 करोड़ लोग वोट डालने के लिए रजिस्टर्ड किए गए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बर्लिन में BJP पर गरजे राहुल गांधी, कहा-भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला..चुनाव आयोग और एजेंसियों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵