Lok Sabha Election: दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटों पर सिंगल फेज़ में इस दिन होगा चुनाव; यहां देखें शेड्यूल

New Delhi: सभी राज्यों के चुनावों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। राजधानी दिल्ली में सिंगल फेज़ में चुनाव का आयोजन होगा।
Delhi
Lok Sabha Election
Delhi Lok Sabha ElectionRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चुनाव आयोग ने आज देशभर में होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजधानी दिल्ली की कुल 7 सीटों पर एक ही चरण में 25 मई को दिल्ली की जनता घर से वोट देने के लिए जाएगी। इस साल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे-

पहला चरण- 19 अप्रैल

दूसरा चरण- 26 अप्रैल

तीसरा चरण-

चौैथा चरण- 7 मई

पांचवा चरण- 13 मई

छठा चरण- 25 मई

सातवां चरण- 1 जून

नई दिल्ली में होगी चुनावी टक्कर

राजधानी दिल्ली में BJP, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच महा-मुकाबला देखने को मिलेगा। BJP की पहली लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई थीं। पार्टी ने मीनाक्षी लेखी को वापस टिकट न देकर उनकी जगह BJP की पूर्व दिग्गज नेता स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से टिकट दिया था। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने BJP पर परिवारवाद का आरोप लगाया। नई दिल्ली में BJP से बांसुरी स्वराज और आम आदमी पार्टी से सोमनाथ भारती के बीच टक्कर होगी। दिल्ली में BJP 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। AAP 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इतने मतदाता करेंगे अपने मतों का उपयोग

लोकसभा चुनाव में देशभर में कुल इस साल देश में 97 करोड़ वोटरों की संख्या है। इस बार 1.82 करोड़ नए वोट देंगे। इस लिस्ट में 47.1 करोड़ महिलाएं और 49.7 करोड़ पुरुष शामिल हैं। 48 लाख ट्रांसजेंडर भी अपने मतो का प्रयोग करेंगे। युवा पीड़ी की बात करें तो 18-19 साल के 85 लाख नए वोटर वोट देंगे। 18-29 साल के बीच कुल कुल 21.5 करोड़ वोटर की संख्या है। चुनाव आयोग ने बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर बैठे ही वोट दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग 55 लाख EVM मशीनों का प्रयोग करेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in