Lok Sabha Chunav: कल होंगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितने चरणों में होगा मतदान?

Lok Sabha Election schedule: देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कल यानी शनिवार को किया जाएगा। चुनाव आयोग खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोपहर तीन बजे चुनाव तारिखों का ऐलान करेंगी।
Lok Sabha Election schedule
Lok Sabha Election scheduleRaftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कल यानी शनिवार को किया जाएगा। चुनाव आयोग खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोपहर तीन बजे चुनाव तारिखों का ऐलान करेंगी। चुनाव आयोग के अनुसार इसमें राज्यों में विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2024 को कितने चरणों में होंगे इसकी जानकारी दी जाएगी। तारीखों का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। अपको बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है।

इन राज्यों में होने है चुनाव

चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इसके साथ आयोग ने बताया कि जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है। ईसी द्वारा जारी इस शेड्यूल के तहत बताया जाएगा कि लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव कब, कितने चरणों में होंगे और उनके लिए क्या बंदोबस्त किए जाएंगे।

कब आएंगे चुनाव के नतीजे?

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का इंतेजार इस बार सबको बड़ी बेसब्री से रहेंगा। क्योंकि इस बार या तो पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे या INDIA गठबंधन चुनाव में बाजी मारेगा। उम्मीद की जा रही है कि चुनाव के नतीजों का ऐलान मई के आखिरी हफ्ते में होगा और इसके बाद नई सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बड़े राज्यों में आखरी चरण में होगी वोटिंग

ईसी के ऐलान से पहते ऐसा मना जा रहा है कि भारत के बड़े राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनाव सबसे संवेदनशील माने जाते हैं। लेकिन इन राज्यों में संसद की ज्यादा हिस्सेदारी होती हैं। इसके साथ ही इनमें चुनाव कराने का इंतेजाम भी अन्य राज्यों से अधीक करना पड़ता है। इसके लिए आयोग की बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस चुनाव में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन राज्यों में मतदान छठें से 7वें चरणों में हो सकते हैं।

कब है पहला और आखरी चरण?

चुनावों की फाइनल तारीख का ऐलान आयोग शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कर सकता है। सू्त्रों के मुताबिक 17 से 20 अप्रैल के आसपास पहला चरण का मतदान हो सकता है और आखिरी चरण की वोटिंग 22-23 मई के आसपास होने की संभावना हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in